Gold Silver Rate today: अहमदाबाद में दिल्ली से सस्ता सोना, लखनऊ से मुंबई तक जानें गोल्ड- सिल्वर के ताजा भाव

Gold Silver Rate today: अहमदाबाद में दिल्ली से सस्ता सोना, लखनऊ से मुंबई तक जानें गोल्ड- सिल्वर के ताजा भाव


Last Updated:

Gold Price Today:गोल्‍ड स‍िल्‍वर के रेट प‍िछले दो महीने में काफी ग‍िरे हैं. लेकिन रव‍िवार को इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ. अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना दिल्ली से 100 रुपये सस्ता है. हम आपको दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत 10 शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव और चांदी की कीमत बता रहे हैं. ये भी बता रहे हैं क‍ि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग से गोल्ड-सिल्वर के रेट पर क्‍या फर्क पड़ने वाला है.

Zoom

गोल्‍ड स‍िल्‍वर का नया रेट देख लीजिए

सोने की कीमतों में आज कोई हलचल नहीं है. बीते दिन 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 100-100 रुपये महंगा हुआ था, लेकिन आज भाव वहीं टिके हुए हैं. इससे पहले दो दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम 3,600 रुपये और 22 कैरेट सोने के दाम 3,300 रुपये गिर चुके थे. शहरों के हिसाब से देखें तो अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना दिल्ली के मुकाबले 100 रुपये सस्ता है. वहीं, चांदी की कीमत भी लगातार दूसरे दिन स्थिर बनी हुई है.

चांदी की कीमत में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले दो दिनों के दौरान एक किलो चांदी 10,000 रुपये सस्ती हुई थी. उससे पहले 15 अक्टूबर को भी चांदी के भाव में 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी. इस तरह 11 दिनों के दौरान एक किलो चांदी कुल 15,000 रुपये नीचे आ चुकी है. आज दिल्ली में एक किलो चांदी का भाव 2,20,900 रुपये है. मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है.

दिल्ली से पटना तक 10 शहरों में सोने का भाव

पटना, मुंबई से कोलकाता तक देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें आज.

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,42,730 ₹1,30,850 ₹1,07,090
मुंबई ₹1,42,580 ₹1,30,700 ₹1,06,940
कोलकाता ₹1,42,580 ₹1,30,700 ₹1,06,940
चेन्नई ₹1,42,580 ₹1,30,700 ₹1,06,950
बेंगलुरु ₹1,42,580 ₹1,30,700 ₹1,06,940
हैदराबाद ₹1,42,580 ₹1,30,700 ₹1,06,940
लखनऊ ₹1,42,730 ₹1,30,850 ₹1,07,090
पटना ₹1,42,630 ₹1,30,750 ₹1,06,990
जयपुर ₹1,42,730 ₹1,30,850 ₹1,07,090
अहमदाबाद ₹1,42,630 ₹1,30,750 ₹1,06,990

एक्‍सपर्ट कमेंट

लेमन (Lemonn) के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने सोने और चांदी के लिए मुश्किलें बढ़ाई हैं. ब्रेंट क्रूड का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से महंगाई की चिंता बढ़ी है. इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने की आशंका भी मजबूत हुई है. ब्याज दरें ऊंची रहने पर सोने और चांदी जैसे एसेट्स की चमक घट सकती है, क्योंकि इनसे निवेशकों को ब्याज नहीं मिलता. ऐसे माहौल में निवेशक ब्याज देने वाले दूसरे विकल्पों को तरजीह दे सकते हैं.

फेडरल रिजर्व की मीटिंग पर निवेशकों की नजर

गौरव गर्ग के मुताबिक, अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 27 और 28 अक्टूबर को होने वाली बैठक पर है. बैठक से ब्याज दरों की आगे की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं. कच्चे तेल में तेजी के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर हमले से जुड़ी वैश्विक सप्लाई बाधित होने की आशंकाएं भी हैं. आगे सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करने में तेल के भाव, महंगाई के आंकड़े और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेत अहम रहेंगे.



Source link