Do You Know: दुनिया के 42% बादाम अकेले खा जाता है ये देश, भारत का नंबर जानकर चौंक जाएंगे

Do You Know: दुनिया के 42% बादाम अकेले खा जाता है ये देश, भारत का नंबर जानकर चौंक जाएंगे


Last Updated:

बादाम को भारतीय घरों में दिमाग तेज करने वाला ड्राई फ्रूट माना जाता है. रोज सुबह माएं अपने बच्चों को पानी में भिगोए हुए बादाम खिलाती है, जिससे बच्चा हर परिक्षा में अव्वल नंबर से पास हो सके. लेकिन क्या आप जानते हैं सबसे ज्यादा जनसंख्या होने के बावजूद यहां बादाम की खपत सबसे ज्यादा नहीं होती है. तो फिर किस देश में सबसे ज्यादा बादाम खाया जाता है? चलिए इस लेख में जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बादाम प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और हेल्दी फैट्स जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर एक सेहतमंद ड्राई फ्रूट है. यही वजह है कि दुनिया भर में लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं. कोई सुबह खाली पेट बादाम खाना पसंद करता है, तो कोई इसे दूध, मिठाइयों, खीर और दूसरी पारंपरिक डिशेज में मिलाकर खाता है. भारत में भी बादाम का इस्तेमाल रोजमर्रा के खानपान से लेकर त्योहारों पर बनने वाली मिठाइयों तक में खूब होता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा बादाम किस देश में खाए जाते हैं? आपको लग सकता है कि भारत इस मामले में पहले नंबर पर होगा, लेकिन आंकड़े कुछ अलग कहानी बताते हैं. साल 2024 के बादाम खपत से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा बादाम इस्तेमाल करने वाला देश है. इसके बाद स्पेन और भारत का स्थान आता है.

अमेरिका में सबसे ज्यादा खपत
साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका दुनिया में बादाम का सबसे बड़ा उपभोक्ता है. यहां बादाम की खपत करीब 15 लाख मीट्रिक टन बताई गई है, जो दुनिया की कुल मांग का लगभग 42 प्रतिशत है. इस सूची में स्पेन दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत तीसरे नंबर पर आता है.

बादाम क्यों पसंद किया जाता है?
बादाम का पोषण मूल्य और खाने में इस्तेमाल करने के अलग-अलग तरीके इसे खास बनाते हैं. बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. ऐसे में इसे डाइट में शामिल करना पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है. बादाम को कच्चा खाने के अलावा भूनकर भी खाया जा सकता है. इसे ओट्स, सीरियल, मिठाइयों, बेकरी उत्पादों और दूध में मिलाया जाता है. बादाम से प्लांट-बेस्ड ड्रिंक भी तैयार की जाती है. मिठाइयां, चॉकलेट, बिस्कुट और कई पैकेज्ड फूड बनाने वाली कंपनियां भी बादाम का इस्तेमाल करती हैं. इससे इसकी मांग बढ़ती है.

क्या अमेरिका में हर व्यक्ति सबसे ज्यादा बादाम खाता है?
कुल खपत में पहले स्थान पर होने का मतलब ये नहीं है कि अमेरिका का हर व्यक्ति दूसरे देशों के लोगों से ज्यादा बादाम खाता है. कुल खपत देश की आबादी, खाद्य उद्योग की मांग और बादाम के इस्तेमाल पर निर्भर करती है. प्रति व्यक्ति खपत के आधार पर देशों की रैंकिंग अलग हो सकती है.



Source link