यूपीपीएससी आरओ-एआरओ 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 501 पदों पर बंपर भर्ती का मौका


Last Updated:

UPPSC RO ARO 2026 Notification: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 501 पदों पर भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है. 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले आवेदन की पूरी जानकारी यहां चेक कर सकते हैं.

Top Deals Inside

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 501 पदों पर बंपर भर्ती का मौकाZoom

UPPSC RO ARO 2026 Notification: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अभी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा

नई दिल्ली (UPPSC RO ARO 2026 Notification). सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बहुत बड़ी सौगात दी है. समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा 2026 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के सचिवालय और विभिन्न विभागों में अधिकारी बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह त्योहार से कम नहीं है. आयोग ने कुल 501 पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी दी है.

उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत होते ही राज्यभर के युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार, परीक्षा से जुड़ी हर बारीक जानकारी (ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी योग्यता, उम्र सीमा और शुल्क जमा करने के नियम) 26 अक्टूबर 2026 से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर लाइव हो जाएंगे. उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले सभी योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जरूरी अपडेट्स चेक कर सकते हैं.

यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती 2026

अगर आप भी यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा देना चाहते हैं तो यह शेड्यूल नोट कर लें:

  • विस्तृत विज्ञापन जारी होने की तिथि: 26 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 26 अक्टूबर 2026
  • फीस जमा करने और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
  • आवेदन में सुधार या शुल्क समाधान की आखिरी तारीख: 03 दिसंबर 2026

पदों की संख्या और योग्यता का गणित

UPPSC के संक्षिप्त विज्ञापन के मुताबिक, आरओ और एआरओ के 501 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक और विभागीय जरूरतों के अनुसार इन रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ सकती है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, कुछ विशेष पदों के लिए कंप्यूटर योग्यता या समकक्ष डिप्लोमा होना अनिवार्य है. इसकी जानकारी 26 अक्टूबर को आने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन में साफ कर दी जाएगी.

आयु सीमा और छूट के क्या हैं नियम?

यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा. आयोग के नियमों के मुताबिक:

  • न्यूनतम आयु: 01 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए.
  • अधिकतम आयु: उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.. यानी अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1986 से पहले और 01 जुलाई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए.
  • विशेष छूट: दिव्यांगजन श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तय की गई है (यानी जन्म 02 जुलाई 1971 से पहले का न हो). इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के आरक्षित श्रेणियों के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.



Source link