Last Updated:
Bihar News : जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर बीजेपी नेता और बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बड़ा बयान दिया है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि ऐसा लगता है कि अनंत सिंह को चक्रव्यूह में फंसा दिया गया है. उन्होंने अनंत सिंह को दिल का साफ और अच्छा व्यक्ति बताया. हालांकि, ज्ञानू ने जेडीयू की कार्रवाई को पार्टी का अंदरूनी मामला बताया.
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि ऐसा लगता है कि अनंत सिंह को चक्रव्यूह में फंसा दिया गया है.
पटना. जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर बाढ़ के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बड़ा बयान दिया है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि अनंत सिंह को चक्रव्यूह में फंसा दिया गया है. ज्ञानू ने कहा कि अनंत सिंह दिल के साफ हैं और अच्छे व्यक्ति हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जेडीयू से अनंत सिंह का निष्कासन पार्टी का अंदरूनी मामला है.
बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि अनंत सिंह का मामला जेडीयू का अंदरूनी मामला है. उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि अनंत सिंह को चक्रव्यूह में फंसा दिया गया है. दिल के साफ हैं और अच्छे हैं.”
बीजेपी नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के इस बयान को अनंत सिंह के जेडीयू से निष्कासन के बाद सामने आई अहम राजनीतिक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, उन्होंने निष्कासन के फैसले पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की और इसे जेडीयू का आंतरिक मामला बताया. लेकिन, बीजेपी और जेडीयू साथ हैं, ऐसे में बीजेपी नेता का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है.
पहले क्यों की थी कार्रवाई?
पूर्व बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने जेडीयू में अपनी पुरानी भूमिका का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब वह जेडीयू की अनुशासन समिति के अध्यक्ष थे, तब पार्टी में अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत 384 लोगों पर निष्कासन की कार्रवाई की गई थी. ज्ञानू के मुताबिक, इस कार्रवाई की जद में सांसद और कई विधायक भी शामिल थे. उन्होंने अपने कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासन को लेकर उस समय कार्रवाई की गई थी.
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद बढ़ी सियासी हलचल
मोकामा विधायक अनंत सिंह को जेडीयू ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है. इसके बाद से बिहार की राजनीति में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है. अनंत सिंह भी लगातार जेडीयू नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं और अपनी पार्टी बनाने तक की बात कह चुके हैं. इसी बीच अब बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अनंत सिंह को “दिल का साफ” बताते हुए एक तरह से उनके पक्ष में टिप्पणी की है.