जयपुर. राजस्थान में अक्टूबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है, लेकिन गर्मी अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है. प्रदेश के कई जिलों में दिन के समय तेज धूप निकल रही है और लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है. हालांकि, सुबह और रात के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. इस बीच 24 अक्टूबर को राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसका सबसे ज्यादा असर बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है.
राजस्थान में 24 अक्टूबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जिलों में मौसम बदल सकता है.
बीकानेर संभाग में बारिश और तेज हवाओं के आसार
बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं.
शेखावाटी और पूर्वी राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 23-24 अक्टूबर को बीकानेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज हवाओं 30-40 Kmph के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 25 अक्टूबर से आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
अपडेट: 23 अक्टूबर https://t.co/4isav61Qdb— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 23, 2026