Last Updated:
भागलपुर में एक दरोगा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. सरकारी क्वार्टर में योगेश कुमार का शव लटकता हुआ मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही दरोगा की शादी हुई थी. पारिवारिक विवाद में जानलेवा कदम उठाने की आशंका जताई गई है.
योगेश कुमार एसपी ऑफिस में बतौर रीडर काम कर रहे थे.
भागलपुरः बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आई. एक दरोगा का शव सरकारी आवास पर फंदे से लटकता हुआ मिला. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही. बताया जा रहा है कि दरोगा की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी. पारिवारिक विवाद की वजह से खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है.
सरकारी क्वार्टर में मिला शव
मामला नवगछिया पुलिस केंद्र का है. जहां एक दारोगा का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अवर निरीक्षक योगेश कुमार का शव पुलिस केंद्र स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लगी है.
एसपी ऑफिस में थे रीडर
योगेश कुमार नवगछिया में पुलिस अधीक्षक के रीडर के तौर पर काम कर रहे थे. हाल ही में उन्हें सहायक अवर निरीक्षक (ASI) के पद से प्रोन्नति देकर अवर निरीक्षक (SI) बनाया गया था. उनके सरकारी क्वार्टर में शव मिलने की खबर से पुलिस केंद्र में अफरातफरी का माहौल बन गया.
कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी
योगेश कुमार मूल रूप से बांका जिले के बौंसी-बाराहाट क्षेत्र के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि उनकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दारोगा की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी.