Last Updated:
राजस्थान के अलवर जिले के प्रतापगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वैलरी की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. इसमें करीब 2 किलो चांदी समेत अन्य कीमती सामान पार कर ले गए. इस वारदात से शुरुआती अनुमान के मुताबिक दुकानदार को 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. थाने के ठीक नाक के नीचे हुई इस चोरी के बाद से स्थानीय व्यापारियों और लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है.
अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के प्रतापगढ़ में चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया. थाने से महज 100 मीटर दूर स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब 2 किलो चांदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए. अनुमान है कि चोरी से करीब 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. हैरानी की बात यह है कि करीब दो साल पहले धनतेरस की पहली रात भी इसी दुकान में चोरी हुई थी. दुकानदार का दावा है कि पिछली चोरी का अब तक खुलासा नहीं हुआ है.
जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ में थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित सुनार की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 2 किलो चांदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए.
चोरी के घटना के बाद हड़कंप
सुबह चोरी की घटना का पता चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया. दुकान में सामान बिखरा देखकर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, वारदात में 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.
दो साल पहले भी इसी दुकान में हुई थी चोरी
इस दुकान में चोरी की वारदात पहले भी हो चुकी है. करीब दो साल पहले धनतेरस की पहली रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी. उस वारदात में करीब 5 किलो चांदी और अन्य सामान चोरी हुआ था. दुकानदार का कहना है कि पिछली चोरी का अब तक खुलासा नहीं हुआ है. ऐसे में एक बार फिर दुकान में चोरी होने से नाराजगी है.
CCTV फुटेज की जांच जारी
चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस चोरों की पहचान करने और वारदात का खुलासा करने के लिए जांच में जुटी है. थाने से महज 100 मीटर दूर दूसरी बार चोरी होने से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है.