Amitabh Bachchan Health Update: सोशल मीडिया ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन का नया हेल्थ अपडेट, अब कैसी है सेहत?


Last Updated:

Amitabh Bachchan Health update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के बाद अपना नया हेल्थ अपडेट शेयर किया है. पोस्ट लिखकर बिग बी ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें क्या प्रीकॉशन्स लेने की सलाह दी है. चलिए बताते हैं अब कैसे हैं बिग बी.

Top Deals Inside

सोशल मीडिया ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन का नया हेल्थ अपडेट, अब कैसी है सेहत?Zoom

अब कैसी है अमिताभ बच्चन की सेहत

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का बड़ा अनाउंसमेंट किया था. दशहरा के मौके पर उन्होंने फैंस को बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें सख्ती से आराम करने और रिकवर होने की सलाह दी है, जिसकी वजह से वे कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रह पाएंगे. इस खबर से फैंस हैरान-परेशान ही थे कि इसके ठीक एक दिन बाद उन्होंने अपनी हेल्थ पर एक नया अपडेट दिया है. अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्हें अभी और ज्यादा रेस्ट की जरूरत है.

X पर ब्रेक का ऐलान करने के बाद उन्होंने अपने टम्बलर ब्लॉग पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि इंसान का शरीर बहुत अलग होता है और इसे अभी और आराम चाहिए . चलिए बताते हैं अब कैसी है बिग बी कि तबियत.

ब्लॉग पर दी थी ब्रेक की जानकारी

अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपने ब्लॉग पर अपनी सेहत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने बताया था कि उन्हें आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है, इसलिए वे कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं. वहीं, इसके बाद शुक्रवार को अमिताभ ने अपने टम्बलर अकाउंट पर अपनी सेहत को लेकर एक और अपडेट दिया. एक्टर ने लिखा कि अभी और आराम की जरूरत है, वे खुद को ढाल रहे हैं और सोच-विचार कर रहे हैं कि मानव शरीर और इसकी अनोखी खूबियां कितनी अलग हैं .

माफी मांगकर किया था ब्रेक का ऐलान

टम्बलर पर नया पोस्ट शेयर करने से पहले 84 साल के दिग्गज एक्टर ने एक्स यानी पूर्व ट्विटर पर अपने फैंस से माफी मांगी थी. उन्होंने लिखा था कि वे दिल से माफी चाहते हैं और डॉक्टरों ने उन्हें ठीक होने के लिए कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है. इसी वजह से वे फिलहाल सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखने या बातचीत करने में असमर्थ हैं. उन्होंने फैंस से गुजारिश की थी कि वे उनकी इस मजबूरी को समझें .

केबीसी 18 के सेट पर फिसलने से लगी थी चोट

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन का यह हेल्थ अपडेट हाल ही में टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर लगी चोट से जुड़ा हो सकता है. इस महीने की शुरुआत में उन्होंने शो के दौरान दर्शकों को बताया था कि शूटिंग करते वक्त उनका पैर फिसल गया था और घुटने में चोट लग गई थी. शो की शुरुआत में वे बैठकर होस्ट करते नजर आए थे और उन्होंने कहा था कि खड़े रहने में दिक्कत हो रही है. हालांकि अमिताभ बच्चन ने खुद यह साफ नहीं किया है कि यह रेस्ट उसी चोट की वजह से है या किसी और वजह से .



Source link