Last Updated:
Karwa Chauth Shopping Best Market: करवाचौथ व दिवाली को खास बनाने चाहते हैं और उसके लिए मेरठ में ऐसी मार्केट की तलाश कर रहे हैं. जहां से आप करवाचौथ से संबंधित सभी सामान की खरीदारी कर ले. वह भी आपको कम रेट में उपलब्ध हो जाए. तो ऐसे सभी लोगों के लिए मेरठ लालकुर्ती बाजार बेहद खास साबित हो सकता है. जहां से वह करवाचौथ से संबंधित सभी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं.
अगर आप भी करवाचौथ की तैयारी करना चाहते हैं. उसके लिए मेरठ में ऐसी मार्केट की तलाश कर रहे हैं. जहां से आप करवाचौथ से संबंधित सभी सामान की खरीदारी कर ले. वह भी आपको कम रेट में उपलब्ध हो जाए. तो ऐसे सभी लोगों के लिए मेरठ लालकुर्ती बाजार बेहद खास साबित हो सकता है. जहां से वह करवाचौथ से संबंधित सभी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं.
दरअसल मेरठ के लालकुर्ती बाजार की अगर बात की जाए तो यह दिल्ली के चांदनी चौक बाजार के तर्ज पर ही अपनी विशेष पहचान रखता है. इस मार्केट से आप सभी तरह की सूट,साड़ी की वैरायटी आसानी से खरीद सकते हैं. जिनकी कीमत की बात की जाए तो 500 रुपए से लेकर हजारों रुपए तक है. खास बात यह है कि यहां पर खरीदारी करने के लिए मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास की जनपद के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.
यहीं नहीं अगर आप करवा चौथ का विभिन्न प्रकार की ट्रेडिशनल और फैंसी ड्रेस भी खरीदना चाहते हैं. तो उन लोगों के लिए भी यह बाजार काफी खास साबित हो सकता है. क्योंकि यहां पर लांचा लहंगे के साथ ही हर तरह की वैरायटी उपलब्ध हो जाती है. जिनकी कीमत ₹2000 से लेकर हजारों रुपए तक है. बाजार विक्रेता अनिल कुमार के अनुसार यहां दिल्ली चांदनी चौक की तर्ज पर ही विभिन्न प्रकार की वैरायटी उपलब्ध कराई जाती है. यह बाजार क्वालिटी को लेकर भी अपनी विशेष पहचान रखता हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसी के साथ उन्होंने बताया कि यहां पर हर प्रकार के सूटों की खरीदारी भी की जा सकती है. क्योंकि यह भी काफी खास है कश्मीरी सूट से लेकर पंजाबी गुजराती एवं अन्य प्रदेशों में बिकने वाले सभी सूट यहां मिल जाते हैं. अगर बच्चों के लिए भी कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं. तो इसकी खरीदारी भी आप लाल कुर्ती बाजार से कर सकते हैं.
इसी के साथ देखने को मिलता है कि करवा चौथ के पर्व पर महिलाएं विभिन्न प्रकार की आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने के प्रति भी काफी उत्साहित दिखाई देती है. लेकिन एक ही जगह में हर तरह की वैरायटी उपलब्ध नहीं हो पाती है. ऐसे में इस मार्केट में उन्हें आर्टिफिशियल ज्वेलरी से संबंधित हर चीज भी उपलब्ध हो जाएगी. हार से लेकर झूमकी, मंगलसूत्र एवं अन्य तरह की वैराइटी भी शामिल है.
वर्तमान समय की ट्रेन की अगर बात की जाए. तो मैचिंग की साड़ी चूड़ियों के साथ ही महिलाएं सैंडल और जूतियां खरीदना भी काफी अच्छा समझती है. जिससे कि करवाचौथ के अवसर पर वह सभी का भी सुंदर दिखें. तो यहां पर आपको साड़ी के मैचिंग की ही जूतियां सैंडल भी आसानी से मिल जाएंगी. जिनकी कीमत की बात करें तो ₹200 से लेकर ₹2000 तक है.
लाल कुर्ती मार्केट की अगर बात की जाए तो यह मेरठ के बेगमपुरल नमों भारत स्टेशन के नजदीक है. जैसी आप नमो भारत स्टेशन से बाहर निकलेंगे. आपको लालकुर्ती बाजार देखने को मिलेगा. जहां से आप करवाचौथ की खरीदारी कर सकते हैं. इसी के साथ अगर आप दीपावली के पावन अवसर पर भी खरीदारी करने की सोच रहे हैं. इसकी खरीदारी भी आप इसी बाजार से आसानी से कर पाएंगे.
घर के सजावट के समान के साथ-साथ बेडशीट गद्दे एवं अन्य तरह की चीज भी खरीदना चाहते हैं. तो ऐसे सभी लोगों के लिए भी यह बाजार का खास है. क्योंकि अब यहां पर दीपावली के लिए भी काफी बड़ी संख्या में सजावट का सामान आ चुका है. जिनकी खरीदारी करते हुए भी आपको महिलाएं दिखाई देगी. ऐसे में आप सभी भी खरीदारी कर सकते हैं.