vastu tips lucky wallet colors for men to attract wealth | वास्तु अनुसार पुरुषों के लिए कौन-सा वॉलेट कलर है सबसे शुभ

vastu tips lucky wallet colors for men to attract wealth | वास्तु अनुसार पुरुषों के लिए कौन-सा वॉलेट कलर है सबसे शुभ


होमफोटोधर्म

वास्तु अनुसार धन-समृद्धि के लिए शुभ माने जाते पुरुषों के लिए वॉलेट के ये रंग

Last Updated:

Vastu Men Wallet Color: क्या आपका पैसा आते ही खर्च हो जाता है? अगर आप बचत बढ़ाना और आर्थिक स्थिरता बनाए रखना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र में बताए गए वॉलेट के रंगों के बारे में जान सकते हैं. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ रंगों को धन, समृद्धि, सकारात्मकता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप इन रंग के वॉलेट अपने पास रखते हैं तो कई तरह की आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है. आइए वास्तु शास्त्र के माध्यन से जानते हैं कि आपके पास किस रंग का वॉलेट होना चाहिए…

Vastu Men Wallet Color: वास्तु शास्त्र इंसान और पंच तत्व (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) के बीच संतुलन बनाने का काम करता है. वास्तु शास्त्र व्यक्ति के जीवन में चल रहे दोषों को दूर करने का काम करता है और जिंदगी में स्थिरता लाता है. ऐसे ही वास्तु शास्त्र में आपके पास वॉलेट यानी पर्स कैसा होना चाहिए, इसके बारे में भी जानकारी दी गई है. दरअसल आज की जिंदगी में भागदौड़ ज्यादा और धन की स्थिरता कम होती जा रही है. कई बार ऐसी स्थिति आपके जेब या बेग में रखे वॉलेट की वजह से भी बनती है. जी हां, वास्तु के अनुसार आपका वॉलेट ना सिर्फ आपका पैसा सेफ रखता है बल्कि आर्थिक स्थिति पर भी असर दिखाता है. इसी वजह से वास्तु में बताया गया है कि आपके पास किस रंग का वॉलेट होना चाहिए, ताकि आपकी आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव बना रहे. आइए वास्तु के माध्यम से जानते हैं कि आपके पास किस रंग का वॉलेट होना चाहिए…

हरा वॉलेट – हरा रंग प्रकृति, विकास और नई शुरुआत से जुड़ा माना जाता है. वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ मान्यताओं में हरे रंग के वॉलेट को आर्थिक प्रगति, करियर में तरक्की और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है. कारोबार शुरू करने वाले लोग भी इस रंग को पसंद कर सकते हैं.

लाल वॉलेट – लाल रंग उत्साह, साहस और सक्रियता का प्रतीक है और इस रंग का संबंध मंगल ग्रह से भी है. यह रंग काफी एनर्जेटिक होता है और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रेरित करने का प्रतीक माना जाता है. इस रंग का वॉलेट नए अवसर को अट्रैक्ट करता है. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आपको इस रंग का वॉलेट अपने पास रखना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पीला वॉलेट – पीला रंग खुशी, आशावाद और शुभता से जुड़ा है और इस रंग का संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति से है. भारतीय परंपराओं में पीले रंग का विशेष महत्व है. वास्तु की लोकप्रिय व्याख्याओं में पीले वॉलेट को धन-समृद्धि और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जाता है.

भूरा वॉलेट – भूरा रंग धरती, स्थिरता और विश्वसनीयता से जुड़ा माना जाता है और इस रंग का संबंध छाया ग्रह केतु से है. वास्तु से संबंधित कुछ मान्यताओं के अनुसार, भूरा वॉलेट संतुलित सोच और आर्थिक अनुशासन का प्रतीक है.

काला वॉलेट – काला वॉलेट अपने क्लासिक लुक और उपयोगिता के कारण काफी लोकप्रिय है और इस रंग का संबंध न्याय के देवता शनिदेव से है. कुछ वास्तु व्याख्याओं में काले रंग को सुरक्षा, स्थिरता और अनुशासन से जोड़ा जाता है. हालांकि, काले रंग को लेकर अलग-अलग परंपराओं में अलग मान्यताएं भी हैं लेकिन आप काले रंग का वॉलेट अपने पास रख सकते हैं.

गोल्डन वॉलेट – सुनहरा रंग विलासिता, सफलता और वैभव से जुड़ा है और इस रंग का संबंध ग्रहों के राजा सूर्यदेव से भी है. इसी वजह से गोल्डन वॉलेट को कुछ वास्तु मान्यताओं में समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है. यह रंग फैशन पसंद करने वालों के लिए भी आकर्षक विकल्प हो सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link