Viral Video: 10 साल के बच्चे ने बाइक पर दिखाई गजब की रंगबाजी, वाराणसी की सड़कों पर फर्राटा भरता आया नजर!


Last Updated:

वाराणसी की व्यस्त सड़क पर मिनी बाइक चलाते छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बच्चे का अंदाज और निडरता देखकर लोग हैरान हैं और उसे ‘बनारस का बादशाह’ तक कह रहे हैं. हालांकि, ट्रैफिक के बीच बाइक चलाने को लेकर कई लोग उसकी सुरक्षा पर चिंता जता रहे हैं.

Top Deals Inside

10 साल के बच्चे ने बाइक पर दिखाई गजब की रंगबाजी, वाराणसी की सड़कों पर......Zoom

बनारस की सड़कों पर बाइक चलाता दिखा 10 साल का बच्चा(फोटो:Instagram-@Banarasi.thag)

वाराणसी का नाम आते ही यहां की गलियां, ठेठ अंदाज और लोगों की दिलचस्प बातें याद आने लगती हैं. लेकिन इस बार बनारस का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं. वीडियो में एक छोटा बच्चा मिनी बाइक लेकर शहर की व्यस्त सड़क पर निकलता दिखाई देता है. उसकी बाइक का आकार भले ही छोटा हो, लेकिन सड़क पर उसका अंदाज देखकर वीडियो बनाने वाला शख्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाता. यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रही है.

दरअसल, इंस्टाग्राम पर @Banarasi.thag नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है. इसकी शुरुआत एक चौराहे से होती है, जहां एक बच्चा छोटी साइज की बाइक चलाता हुआ नजर आता है. पहली नजर में बाइक बच्चों के लिए बनी मिनी बाइक जैसी लगती है, लेकिन बच्चा जिस तरह उसे लेकर आगे बढ़ता है, उससे वीडियो बनाने वाला शख्स हैरान रह जाता है. वीडियो में बच्चा सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों के बीच बाइक चलाता दिखाई देता है. उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह सड़क पर काफी सहज है. हालांकि, वीडियो में उसकी उम्र की पुष्टि नहीं की गई है. उसके छोटे कद को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उसकी उम्र 10 साल से भी कम हो सकती है.

वीडियो बनाने वाला भी रह गया हैरान
बच्चे को बाइक चलाते देखकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहता है कि वह उस उम्र में साइकिल तक नहीं चला पाता था, जबकि यह बच्चा बाइक लेकर सड़क पर निकल आया है. इसके बाद वह कैमरे से बच्चे को रिकॉर्ड करता रहता है. वीडियो में बच्चा ट्रैफिक के बीच आगे बढ़ता दिखाई देता है. कुछ मौकों पर वह दूसरी गाड़ियों से आगे निकलता भी नजर आता है. यही दृश्य लोगों का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स बच्चे के आत्मविश्वास और बाइक चलाने के अंदाज पर हैरानी जता रहे हैं. हालांकि, व्यस्त सड़क पर इस तरह बाइक चलाना किसी भी बच्चे के लिए जोखिम भरा हो सकता है.

View this post on Instagram





Source link