Last Updated:
Vastu plants for Dhanteras 2026: धनतेरस से पहले घर में तुलसी, अपराजिता, शमी, गुड़हल और मनी प्लांट लगाना बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इन पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि बनी रहती है.
दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई और तैयारियां शुरू हो जाती हैं. दीपावली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, जिसका धार्मिक दृष्टि से खास महत्व माना जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी समेत कई तरह की चीजों की खरीदारी करने की भी परंपरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के मौके पर खरीदारी और पूजा-पाठ के साथ कुछ पौधों को घर में लगाने की परंपरा का भी धार्मिक महत्व बताया जाता है? तो आईये देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते है कौन सा पौधा शुभ होता है.
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी प्रकृति में कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी-देवताओं से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है. उन्होंने बताया कि धनतेरस से पहले इन पौधों को घर में लगाने की परंपरा को भी लोग शुभ मानते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि की वृद्धि की कामना की जाती है. यही वजह है कि त्योहारों के मौके पर लोग घर की सजावट के साथ-साथ पौधे लगाने पर भी ध्यान देते हैं.
धनतेरस के पहले इन पांच पौधा लगाना बेहद शुभ
तुलसी का पौधा: हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है. कई घरों में तुलसी के पौधे की नियमित पूजा की जाती है. इसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के कारण विशेष महत्व दिया जाता है. धनतेरस और दीपावली जैसे त्योहारों पर भी तुलसी की पूजा को लेकर लोगों में खास आस्था रहती है.
अपराजिता का पौधा: अपराजिता का पौधा अपने नीले और सफेद फूलों के लिए जाना जाता है. धार्मिक परंपराओं में इसके फूलों का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है. यही वजह है कि कई लोग इसे अपने घर के बगीचे या गमले में लगाते हैं. त्योहारों के मौके पर इस पौधे को घर में लगाने का विचार भी कर सकते हैं.
शमी का पौधा: शमी के पौधे को हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसका संबंध भगवान शिव और शनिदेव की पूजा से भी जोड़ा जाता है. कई लोग विशेष अवसरों पर शमी के पौधे की पूजा करते हैं. ऐसे में धनतेरस से पहले इसे घर में लगाने को लेकर भी लोगों की रुचि रहती है.
गुड़हल का पौधा: गुड़हल अपने आकर्षक फूलों के लिए जाना जाता है. इसके फूलों का इस्तेमाल विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है. खासकर लाल गुड़हल के फूल को देवी पूजा में महत्वपूर्ण माना जाता है.यही कारण है कि कई लोग इसे अपने घर के आंगन या गमले में लगाते हैं.
मनी प्लांट का पौधा: मनी प्लांट को घरों और कार्यालयों में सजावट के लिए लगाया जाता है. वास्तु से जुड़ी प्रचलित मान्यताओं में इसे आर्थिक समृद्धि से भी जोड़ा जाता है. हालांकि, इससे धन बढ़ने की कोई गारंटी नहीं है. इसे मुख्य रूप से हरियाली और सजावट के लिए भी लगाया जा सकता है.