UP Teacher Vacancy: यूपी में बंपर सरकारी नौकरी, TGT और प्रिंसिपल के लिए 20000 पद पर वकेंसी, नोट करें तारीखें


Last Updated:

UP TGT Job Vacancy: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP Education Service Selection Commission) ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए बंपर भर्तियों का ऐलान किया है. आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक (TGT) के 17,735 पदों, इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों और हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के जरिए अभ्यर्थी तय तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

Top Deals Inside

यूपी में बंपर सरकारी नौकरी, TGT और प्रिंसिपल के लिए 20000 पद पर वकेंसीZoom

यूपी में बंपर नौकरी की वकेंसी. (एआई की मदद से तस्वीर बनाई गई)

UP TGT Vacancy: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बहुत बड़ा और सुनहरा मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (ऐडेड) माध्यमिक विद्यालयों में बंपर भर्तियों का ऐलान किया है. आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (TGT), प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के हजारों रिक्त पदों पर ऑनलाइन विज्ञापन जारी कर दिया है. लंबे समय से शिक्षक भर्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है.

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक यानी टीजीटी के कुल 17,735 पदों पर बंपर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हो रही है, और अभ्यर्थी 23 नवंबर तक अपना आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे. इसके अलावा, यदि फॉर्म में कोई त्रुटि हो जाती है, तो आयोग 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने का मौका भी देगा. टीजीटी के इन पदों के लिए मुख्य भर्ती परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के पदों का पूरा हिसाब-किताब जानिए

टीजीटी के अलावा आयोग ने प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के पदों के लिए भी विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है:-

प्रधानाचार्य पद (इंटरमीडिएट स्तर): अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इंटरमीडिएट स्तर तक के लिए प्रधानाचार्य के कुल 1,475 पद निकाले गए हैं. इसमें बालक विद्यालयों के लिए 1,318 और बालिका विद्यालयों के लिए 175 पद आरक्षित हैं. इन पदों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर से OTR के माध्यम से आवेदन शुरू हो चुके हैं. शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर और संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है. इसकी परीक्षा 7 जनवरी 2027 को होगी.

प्रधानाध्यापक पद (हाईस्कूल स्तर): हाईस्कूल स्तर तक के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें बालक वर्ग के लिए 1,037 और बालिका वर्ग के लिए 135 पद शामिल हैं. इसके लिए भी आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 22 नवंबर तथा संशोधन की तिथि 26 नवंबर तय की गई है. इस पद के लिए भी परीक्षा 7 जनवरी 2027 को ही आयोजित की जाएगी.

तारीख नोट कर लें

इन रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है. अभ्यर्थी 23 अक्टूबर से ओटीआर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जबकि अभ्यर्थियों को 22 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा करने का मौका मिलेगा. वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में 26 नवंबर तक संशोधन कर सकेंगे. ऐडेड विद्यालयों हाई स्कूल स्तर तक में प्रधानाध्यापक के 1172 रिक्त पदों के लिए 7 जनवरी 2027 को परीक्षा आयोजित की जाएगी. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है.



Source link