लखनऊ जेल पहुंचते ही मुलाहिजा बैरक में क्यों भेजी गई श्रद्धा दुबे? पहली रात सिर्फ पानी पिया, सुबह खाया दलिया


Last Updated:

Shiva Sharma Death Case: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे और बहन रश्मि दुबे को पुलिस ने लखनऊ जेल के मुलाहिजा बैरक में रखा है. दरअसल जेल में नए बंदियों को करीब दस दिन तक मुलाहिजा बैरक में रखा जाता है. क्या है ये मुलाहिजा बैरक और उस रात दोनों बहनों ने क्या किया?

Top Deals Inside

लखनऊ जेल पहुंचते ही मुलाहिजा बैरक में क्यों भेजी गई श्रद्धा दुबे? जानिए नियमZoom

लखनऊ जेल में श्रद्धा दुबे और बहन

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे इस समय लखनऊ जेल की मुलाहिजा बैरक में है. दरअसल जेल में नए बंदियों को करीब दस दिन तक मुलाहिजा बैरक में रखा जाता है. गुरुवार, 22 अक्टूबर की देर शाम जब श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि दुबे के साथ लखनऊ जेल पहुंची, तो दोनों बहनों को मुलाहिजा बैरक में रखा गया. जेल सूत्रों के मुताबिक, रात में दोनों बहने सिर्फ पानी पीकर सो गईं. शुक्रवार सुबह नाश्ते में दोनों बहनों ने दलिया खाया.

दरअसल, मुलाहिजा बैरक जेल की वो बैरक होती है, जिसमें नए बंदियों को कुछ दिनों के लिए रखा जाता है, ताकि वो जेल के तौर तरीके सीख सकें. इस दौरान उनकी सेहत, मानसिक स्थिति और व्यवहार की निगरानी की जाती है. ये भी पता किया जाता है कि जेल में पहले से उनका कोई दुश्मन तो बंद नहीं है, क्योंकि आम दुनिया से जेल की दुनिया बिल्कुल अलग होती है और जब कोई शख़्स आम दुनिया से जेल में पहुंचता है, उसको वहां के तौर-तरीके समझने में कुछ समय लगता है.

नेपाल में फेंके मोबाइल से होगा पर्दाफाश
श्रद्धा दुबे को भी लखनऊ की मुलाहिजा बैरक में रखा गया है. वहीं पुलिस ने मामले में अपनी जांच आगे बढ़ा दी है. जांच में यह बात सामने आ रही है कि श्रद्धा ने अपना एक मोबाइल नेपाल में फेंक दिया है. इसी मोबाइल में मददगारों से जुड़े राज हो सकते हैं और पुलिस श्रद्धा की मददगारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.

नौकरानी ने दिया अहम सुराग
वहीं श्रद्धा की नौकरानी के एक बयान से पुलिस को मजबूती मिल रही है, जिसने कहा है कि 9 अक्टूबर की शाम श्रद्धा और शिवा में झगड़ा हुआ था. श्रद्धा ने भी पुलिस को दिए अपने बयानों में कहा कि 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा से कहासुनी हुई थी. लेकिन पूछताछ के दौरान श्रद्धा इस बात पर अड़ी रही कि शिवा ने उसके सामने बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली.



Source link