भोपाल में मौसम साफ तो खंडवा-खरगोन समेत 5 जिलों में येलो अलर्ट, मध्य प्रदेश की वेदर रिपोर्ट

भोपाल में मौसम साफ तो खंडवा-खरगोन समेत 5 जिलों में येलो अलर्ट, मध्य प्रदेश की वेदर रिपोर्ट


जबलपुर. मध्य प्रदेश में मानसून विदा हो चुका है. मानसून की विदाई के बाद भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है. प्रदेश में मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है. कहीं तेज धूप खिल रही है, तो कहीं बरसात हो रही है. भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज 23 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को प्रदेश के पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. बारिश के कोई आसार नहीं हैं. IMD ने प्रभावित जिले वासियों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने महीने की शुरुआत में ही बताया था कि अक्टूबर महीने में गर्मी, ठंड और बरसात का ट्रेंड बना रहेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ थोड़ी-बहुत बारिश हो सकती है. आज तेज हवा का अलर्ट नहीं है. IMD ने प्रभावित जिले वासियों से सावधान रहने की अपील की है. फिलहाल आने वाले दिनों में आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा. अगले कुछ दिनों में दिन में भी ठंह महसूस होने लगेगी.

आज कैसा रहेगा भोपाल का मौसम?
राजधानी भोपाल में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. आंधी-बारिश की कोई भी संभावना नहीं बन रही है. पिछले दो दिनों से कुछ इसी तरह का मौसम देखने को मिला है. दिन में तापमान में बढ़ोतरी से हल्की गर्मी महसूस हो रही है लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिल रही है और गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है. आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया, तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री करौंदी (कटनी) में रिकॉर्ड हुआ.

बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान
1. मौसम में बदलाव के दौरान स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक आहार में मौसमी फल, ताजी हरी सब्जियां और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें.

2. बदलते मौसम के मिजाज और दैनिक गतिविधियों के साथ अपने शरीर को आसानी से ढालने के लिए निश्चित नींद का समय निर्धारित करें और पर्याप्त आराम करें.

3. दोपहर के समय बाहर रहने के दौरान चश्मे, टोपी या छाते का उपयोग करें और सनस्क्रीन लगाएं.

4. दिन के समय ठंडक बनाए रखने के लिए हल्के, हवादार और आरामदायक सूती कपड़े पहनें. सुबह-शाम की हल्की ठंड के लिए अपने पास एक हल्की चादर या जैकेट रखें.

5. मानसून के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए खासकर सुबह और शाम के समय मच्छर भगाने वाली क्रीम, जाली या मच्छरदानी का उपयोग करें.

6. दिल की बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को ठंड के मौसम में अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए. वे नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहें और हृदय के लिए स्वस्थ आहार का सेवन और योग, व्यायाम आदि करते रहें.

7. बदलते मौसम के मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग (IMD) की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. मौसम के पूर्वानुमान और अलर्ट पर नजर बनाए रखें.



Source link