Last Updated:
UP MLC Chunav Live Updates : यूपी विधान परिषद की 11 सीट पर आज 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी, यानि कुछ देर में ही बैलेट पेपर से वोट डालने का सिलसिला शुरू होने वाला है. विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इसे सेमिफाइनल माना जा रहा है. बीजेपी और एसपी ने अपने प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. देखें लाइव रिपोर्ट…
यूपी एमएलसी चुनाव लाइव अपडेट जानें (फाइल फोटो)
UP MLC Election Voting Live Updates : UP में 11 सीटों पर शिक्षक MLC चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी.. इसको लेकर सभी चुनाव वाले जिलों में तैयारियां पूरी हैं. बहराइच में 7 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए पोलिंग पार्टियां सब तैयारी कर चुकी है. प्रयागराज में 152 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया होगी तो वहीं बदायूं में 10 और अमेठी में 9 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. मथुरा में भी शिक्षक MLC चुनाव की वोटिंग होगी. फिरोजाबाद में मतदान के लिए 33 और बाराबंकी में 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. संभल में 7 बूथ पर करीब साढ़े 3 हजार वोटर अपने मताधिकारी का इस्तेमाल करेंगे, जबकि जौनपुर में 90 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
दरअसल, यूपी में कुल 11 सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनमें 5 स्नातक, 6 शिक्षक सीट पर चुनाव है. कुल वोटर 14.58 लाख हैं. 27 अक्टूबर को इसको नतीजे आएंगे. खास बात ये है कि इसमें EVM से नहीं, बल्कि बैलेट पेपर से चुनाव होने हैं. कुल 2697 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. MLC की कुल 100 सीटे हैं.. जिनमें 90 निर्वाचित होते हैं और 10 मनोनीत.
5 सीट पर स्नातक MLC चुनाव हैं.. जो लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और प्रयागराज-झांसी के लिए चुनाव होंगे.. वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद के लिए चुनाव होंगे.. देखिए पल-पल की लाइव रिपोर्ट..
प्रत्याशियों की बात करें तो..
1- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी हैं, वहीं उनके खिलाफ एसपी ने डॉ. संजयन त्रिपाठी को उतारा है..
2- लखनऊ शिक्षक सीट से जहां बीजेपी ने उमेश द्विवेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं एसपी ने सुशील कुमार पटेल पर दांव खेला है.
3-वाराणसी शिक्षक सीट से बीजेपी ने डॉ. प्रमोद मिश्रा को कैंडिडेट बनाया है, वहीं एसपी ने लाल बिहारी यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है.
4- मेरठ शिक्षक सीट से बीजेपी ने श्रीचंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है.. वहीं एसपी ने नितिन कुमार तोमर पर दांव खेला है.
5- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों मैदान में हैं.. वहीं एसपी ने हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को प्रत्याशी बनाया है.
6- आगरा-अलीगढ़ शिक्षक सीट से बीजेपी ने हरि किशोर तिवारी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं एसपी ने डॉ. आकाश अग्रवाल पर दांव खेला है.
7- लखनऊ स्नातक सीट से बीजेपी ने अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है, वहीं एसपी से कांति सिंह प्रत्याशी है.
8- आगरा स्नातक सीट से बीजेपी के लिए डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह प्रत्याशी हैं, वहीं एसपी ने शशांक यादव पर दांव खेला है.
9- वाराणसी स्नातक सीट से बीजेपी के केदार नाथ सिंह प्रत्याशी हैं, वहीं एसपी ने आशुतोष सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है.
10- इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं, अशोक कुमार राठौर, वहीं एसपी ने मान सिंह को प्रत्याशी बनाया है.
11-मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट से बीजेपी ने जहां दिनेश गोयल को अपना प्रतायशी बनाया है, वहीं एसपी ने प्रमेंद्र सिंह भाटी पर दांव खेला है.