उत्तराखंड मौसम: उत्तरकाशी-चमोली समेत 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में खिली रहेगी धूप, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड मौसम: उत्तरकाशी-चमोली समेत 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में खिली रहेगी धूप, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड


Last Updated:

Uttarakhand Aaj Ka Mausam 23 October: 23 अक्टूबर को उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. शेष जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में दिन में खिली धूप के कारण हल्की गर्मी रहेगी, जबकि सुबह-शाम ठंडक बढ़ेगी.

Zoom

4 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बाकी जगह खिली रहेगी धूप (फोटो-AI)

Uttarakhand Aaj Ka Mausam 23 October: उत्तराखंड में गुलाबी ठंड के आगाज के बीच मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले चोटियों पर सीजन की ताज़ा बर्फबारी देखने को मिल सकती है. ऊंचे हिमालयी इलाकों में बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में नरमी आएगी, जबकि राज्य के बाकी जनपदों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा.

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल दिन के वक्त तेज धूप निकलने के चलते हल्की गर्मी का अहसास बना हुआ है, जबकि सुबह और शाम के समय सिहरन भरी ठंडक घुलने लगी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश भर में कमोबेश इसी तरह का मिला-जुला मिजाज बना रहने वाला है. मैदानी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य या उससे हल्का सा ऊपर दर्ज हो रहा है, जिससे दोपहर में गर्माहट रहती है. हालांकि आने वाले दिनों में अधिकतम पारे में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी.

देहरादून और हरिद्वार में खिली रहेगी चटक धूप, जल्द गिरेगा दिन का पारा
देहरादून और धर्मनगरी हरिद्वार समेत आसपास के मैदानी हिस्सों में 23 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. हालांकि 24 अक्टूबर को राजधानी देहरादून और बागेश्वर में भी गर्जन के साथ बहुत हल्की फुहारें पड़ने का अनुमान है. फिलहाल दून घाटी और हरिद्वार में दिन में धूप का असर रहेगा, लेकिन रात गहराते ही सर्द हवाएं तापमान गिराएंगी, जिससे आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी कमी आएगी.

ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में शुष्क रहेगा मौसम, महसूस होगी ठंड
ऊधमसिंह नगर और सरोवर नगरी नैनीताल के इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा. मैदानी बेल्ट में किसी भी प्रकार की बारिश का अनुमान नहीं है. यहां दिन का तापमान सामान्य के करीब रहेगा, लेकिन सूर्यास्त के बाद ठंडी हवाएं सिहरन बढ़ाएंगी. मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अक्टूबर को पूरे उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ हो जाएगा.



Source link