रांची: झारखंड में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. अब सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची के मुताबिक, आज 23 से 25 अक्टूबर तक झारखंड के अधितम जिलों में सुबह हल्का कुहासा रहने वाला है. इसके बाद दोपहर में तेज धूप की वजह से आसमान साफ रहने की संभावना है. वहीं, 27 और 28 अक्टूबर को झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. जहां झारखंड के रांची और पलामू का तापमान 28°C और 32°C पहुंच गया है. वहीं, झारखंड के पलामू, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग, गुमला, खूंटी समेत 15 जिलों का मौसम शुष्क रहने वाला है.
जानें कहां महसूस होगी गुलाबी ठंड
आज रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी और लोहरदगा जैसे जिलों में सुबह-शाम अपेक्षाकृत ठंड महसूस हो सकती है. खासकर खुले और ऊंचाई वाले जिलों में सुबह हल्की धुंध के कारण मौसम सुहावना रह सकता है. वहीं, दूसरी ओर, जमशेदपुर, धनबाद और पलामू में दिन के समय गर्मी का असर अधिक रहने की संभावना है.
जानें झारखंड के इन 6 जिलों का तापमान
झारखंड में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C-15°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-18°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C-19°C, रामगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22°C-9°C, धनबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C-20°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-18°C तक रहने वाला है. इसके अलावा जिलों में भी तेजी से बदलाव जारी है.
जानें झारखंड में आज कहां रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी
जमशेदपुर और पलामू जिलों में अधिकतम तापमान करीब 31-32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. वहीं, धनबाद और बोकारो में भी दोपहर के समय गर्मी महसूस हो सकती है. इसके मुकाबले रांची, गुमला और हजारीबाग जैसे जिलों में अपेक्षाकृत सुहावना मौसम रहने की संभावना है.
आज झारखंड के 15 जिलों का मौसम रहेगा
बता दें कि 23 से 25 अक्टूबर के दौरान झारखंड के 15 जिलों का मौसम शुष्क रह सकता है. रांची, पलामू, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह और देवघर का तापमान शुष्क रहने की संभावना है.
झारखंड के इन जिलों का जानें AQI
बता दें कि झारखंड की राजाधानी रांची का AQI करीब 145, जमशेदपुर का 166 और धनबाद का 180 दर्ज किया गया है. इन आंकड़ों के अनुसार रांची की हवा खराब श्रेणी के करीब पहुंच गई है. जबकि जमशेदपुर और धनबाद में प्रदूषण का स्तर अधिक चिंताजनक बन गया है. आपको बता दें कि AQI लगातार बदलता है. ऐसे में बदलाव भी हो सकता है.
करवा चौथ और छठ पूजा पर बारिश होगी या गुलाबी ठंड
23 से 26 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, 27 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 28 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऐसे में बता दें कि पूजा की तैयारी करने वाले लोगों को 26 अक्टूबर तक अपेक्षाकृत साफ मौसम रहने वाला है. इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़ा पड़ सकता है.
कुल मिलाकर झारखंड में गुलाबी ठंड की शुरुआत सुबह और शाम में हो गई है. जबकि दोपहर में धूप से गर्मी बनी हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम अधिकांशतः शुष्क रहने के बाद 27-28 अक्टूबर को कुछ जिलों में बारिश की संभावना बन सकती है.