Ramayana Cast Look: कैकई, दशरथ, मंथरा से राम-रावण तक, ‘रामायण’ के 10 पोस्टर, देखिए रणबीर कपूर की पूरी फौज का लुक

Ramayana Cast Look: कैकई, दशरथ, मंथरा से राम-रावण तक, ‘रामायण’ के 10 पोस्टर, देखिए रणबीर कपूर की पूरी फौज का लुक


Last Updated:

रणबीर कपूर की रामायण दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में वह साई पल्लवी, सनी देओल से लेकर रवि दुबे और अन्य सितारों के साथ नजर आएंगे. चलिए आपको अबतक रणबीर कपूर की रामायण के रिलीज हुए सारे पोस्टर दिखाते हैं.

Top Deals Inside

अब तक रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण से मेकर्स ने कई सितारों के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर दिए हैं. जिनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी,रवि दुबे, यश, लारा दत्ता से लेकर अरुण गोविल के नाम शामिल हैं. चलिए आपको रामायण के सारे पोस्टर दिखाते हैं. देखिए कौन किस अवतार में नजर आने वाला है.

नमित मल्होत्रा की रामायण की एडवांस बुकिंग दशहरे से शुरू हो चुकी है. फिल्म को नमित मल्होत्रा के साथ यश ने प्रोड्यूस किया है. कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल से लेकर लारा दत्ता नजर आएंगे.

फिल्म में राम के रूप में रणबीर कपूर नजर आएंगे. वह फिल्म में भगवान विष्णु के रूप में भी दिखेंगे. वहीं यश इस फिल्म से हिंदी डेब्यू करने जा रहे हैं और वह लंकेश रावण के रूप में दिखेंगे. वहीं साई पल्लवी मां सीता के रूप में नजर आएंगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राम-सीता और लक्ष्मणी के पोस्टर में रणबीर-साई के साथ रवि दुबे भी नजर आए. वह भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं. रामायण में हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आएंगे. जिनका लुक अभी तक मेकर्स ने गुप्त रखा है.

सिंगर्स की बात करें तो इन गानों को विशाल ददलानी, एआर रहमान, श्रेया घोषाल अरिजीत सिंह से लेकर अन्य सिंगर्स का नाम शामिल है.

लारा दत्ता की बात करें तो वह मां कैकयी के रोल में नजर आएंगी. उनका लुक मेकर्स जारी कर चुके हैं. फइल्म में कौश्लया का रोल इंदिरा कृष्णन निभा रही हैं तो सुमिता का रोल सोनल झा.

मंथरा के रोल में एक्ट्रेस शीबा चड्ढा चड्ढा नजर आएंगी. वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में दिखेंगे. पंचायत फेम फैसल मलिक भी फिल्म का हिस्सा हैं और वह कुंभकर्ण का रोल निभाने वाले हैं.

इस पोस्टर में रवि दुबे और साई पल्लवी का लुक देखा जा सकता है. दोनों ही फिल्म की अहम कड़ी हैं.

म्यूजिक की बात करें तो रामायण में एआर रहमान के साथ हैंस जिमर ने म्यूजिक दिया है. फिल्म के गाने डॉ कुमार विश्वास ने लिखे हैं. अभी तक चार गानों की डिटेल बताई गई है. एक रामायण इंट्रोडक्शन सॉन्ग, राम थीम, जय जय राम और रावण तांडव.

अनुपम खेर भी रणबीर कपूर की रामायण का हिस्सा हैं. वह जटायु के रूप में सुनाई देंगे. दरअसल उनका वॉइस ओवर का काम सुनने को मिलेगा. उनका लुक भी मेकर्स दिखा चुके हैं.

रामायण की बात करें तो ये दो भाग में आ रही है जिसे नितेश तिवारी ने बनाया है. पहला भाग दिवाली पर 5 नवंबर को रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दस्तक देगा. इसका बजट 4000 करोड़ रुपये तक का बताया जा रहा है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link