Defence Awareness in School Education: मार्क्स की रेस में न खो जाए बचपन, पढ़ाई के साथ-साथ डिफेंस अवेयरनेस से बनाएं जिंदगी

Defence Awareness in School Education: मार्क्स की रेस में न खो जाए बचपन, पढ़ाई के साथ-साथ डिफेंस अवेयरनेस से बनाएं जिंदगी


नई दिल्ली (Defence Awareness in School). तेजी से बदलते और डिजिटल होते दौर में शिक्षा का दायरा सिर्फ किताबों के पन्ने पलटने और रिपोर्ट कार्ड में A+ ग्रेड हासिल करने तक सीमित नहीं रह गया है. मॉडर्न एजुकेशन का मकसद बच्चे को संवेदनशील, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है. मोजूदा पीढ़ी ज्यादातर समय स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और टेक्स्टबुक रटने में बिता रही है. ऐसे में बच्चों को क्लासरूम से निकालकर उन्हें असल जिंदगी के अनुभवों से रूबरू कराना जरूरी है.

जयपुर स्थित धारव हाईस्कूल (अजमेर रोड) की प्रिंसिपल निशी धंजल स्कूल एजुकेशन में डिफेंस अवेयरनेस और कम्युनिटी सर्विस को अहम मानती हैं. NCC या NSS जैसी एक्टिविटीज से जुड़कर बच्चे सिर्फ सोशल वर्क या परेड नहीं करते, बल्कि डिसिप्लिन, टीमवर्क, लीडरशिप और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पाठ भी सीखते हैं. इससे बच्चों को ऐसा प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा, जो उन्हें कल का असली हीरो बनाएगा. जानिए स्कूल एजुकेशन के सिलेबस में डिफेंस अवेयरनेस क्यों जरूरी है.

डिफेंस अवेयरनेस का मतलब क्या है?

कई लोग ‘डिफेंस अवेयरनेस’ को हथियारों या युद्ध की ट्रेनिंग से जोड़ देते हैं. स्कूल लेवल पर इसका मतलब बच्चों को देश के सिक्योरिटी सिस्टम, सेना की भूमिका, डिफेंस मैनेजमेंट और इमरजेंसी में आम नागरिक के फर्ज से वाकिफ कराना है. बच्चों को समझना चाहिए कि देश की सुरक्षा सिर्फ सीमा पर तैनात जवानों का काम नहीं है. सजग नागरिक के तौर पर साइबर सेफ्टी, फर्स्ट एड और ट्रैफिक या इमरजेंसी रूल्स का पालन करना भी देश सेवा है. NCC के एनुअल कैंप्स और डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग से बच्चों की इनर स्ट्रेंथ मजबूत होती है.

Defence Awareness in Schools: एनसीसी-एनएसएस के जरिए बच्चों को कम्युनिटी सर्विस से जोड़ा जा सकता है

स्कूलों में डिफेंस ट्रेनिंग को आसान और रोचक कैसे बनाएं?

डिफेंस एजुकेशन को किसी भारी-भरकम सिलेबस की तरह थोपने के बजाय इसे इंटरैक्टिव एक्टिविटीज से जोड़ा जाना चाहिए:

  • एक्स-सर्विसमैन और सेना अधिकारियों से बातचीत: पूर्व सैनिकों और रक्षा विशेषज्ञों को स्कूल में बुलाकर उनके अनुभव साझा कराए जाएं.
  • एजुकेशनल विजिट्स: मिलिट्री एकेडमी, वॉर मेमोरियल या लोकल पुलिस/फायर स्टेशन की ट्रिप आयोजित हो.
  • प्रैक्टिकल वर्कशॉप: फर्स्ट एड, आग बुझाने के तरीके और बेसिक सेल्फ-डिफेंस की वर्कशॉप हर तिमाही रखी जाए.

कम्युनिटी सर्विस से सीखें जिंदगी की सबसे बड़ी सीख

कम्युनिटी सर्विस बच्चों को जमीन से जोड़ने का सबसे बेहतरीन जरिया है. जब बच्चे किसी सफाई अभियान (Cleanliness Drive), पौधारोपण (Plantation), अनाथालयों या वृद्धाश्रमों में जाकर समय बिताते हैं तो उनके अंदर ईगो खत्म होता है. साथ ही सहानुभूति और संवेदनशीलता बढ़ती है. एनएसएस (NSS) जैसी पहल बच्चों को समाज की वास्तविक समस्याओं और अलग-अलग बैकग्राउंड के लोगों की जरूरतों को समझने का प्रैक्टिकल प्लेटफॉर्म देती है.

बिना पढ़ाई का बोझ बढ़ाए यह मॉडल कैसे लागू करें?

कई टीचर्स और पेरेंट्स डरते हैं कि डिफेंस एजुकेशन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी. लेकिन इसका हल बहुत आसान है:

  • प्रोजेक्ट वर्क और क्रेडिट सिस्टम: इन एक्टिविटीज को स्कूल के एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज या सोशल वर्क क्रेडिट से जोड़ें.
  • उम्र के हिसाब से डिजाइन: छोटे बच्चों को सिर्फ पौधे लगाने और कचरा डस्टबिन में डालने की आदत सिखाएं. वहीं, सीनियर स्टूडेंट्स को डिजास्टर मैनेजमेंट और फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दें.
  • स्पोर्ट्स और कम्युनिटी ड्राइव का मिक्स: वीकेंड्स या समर कैंप्स के जरिए इन एक्टिविटीज को फन-लर्निंग बनाया जा सकता है.

डिजिटल जनरेशन के लिए वरदान है यह पहल

मौजूदा पीढ़ी के बच्चे ‘स्क्रीन एडिक्शन’ और सोशल आइसोलेशन का शिकार हो रहे हैं. कम्युनिटी सर्विस और डिफेंस अवेयरनेस उन्हें सीधे तौर पर इंसानों से जोड़ती है. इससे उनमें कई स्किल्स डेवलप होती हैं:

  • कम्युनिकेशन स्किल्स (बातचीत का तरीका) बेहतर होती हैं.
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी (मुसीबत में सही फैसला लेना) विकसित होती है.
  • इमोशनल इंटेलिजेंस (दूसरों के दर्द को महसूस करना) बढ़ती है.

टीचर्स हों, पेरेंट्स या स्टूडेंट्स, हर किसी के लिए यह समझना जरूरी है कि शिक्षा का फाइनल गोल सिर्फ डिग्री बांटना नहीं, बल्कि सशक्त, संवेदनशील और देशप्रेमी समाज का निर्माण करना है.



Source link