Last Updated:
NTA Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन, सीयूईटी और यूजीसी नेट समेत 14 बड़े एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है. दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक कौन सी परीक्षा कब होगी, उसकी पूरी लिस्ट आप यहां चेक कर सकते हैं. साथ ही एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.nic.in पर जरूरी अपडेट्स भी चेक करते रहें.
NTA Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कई बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है
नई दिल्ली (NTA Exam Calendar 2026-27). देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. अगर आप इंजीनियरिंग, कॉलेज एडमिशन, प्रोफेसर बनने की रेस या सैनिक स्कूल की तैयारी में जुटे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. एनटीए ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच होने वाले कुल 14 राष्ट्रीय स्तर के एग्जाम्स की संभावित तारीखें घोषित कर दी हैं. इसमें देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं (जैसे जेईई मेन, सीयूईटी यूजी और यूजीसी नेट) शामिल हैं.
एनटीए का एग्जाम शेड्यूल 2026-27
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन, सीयूईटी यूजी, यूजीसी नेट जैसी परीक्षाओं का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है. एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.nic.in पर विजिट करके शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
दिसंबर 2026: पांच बड़ी परीक्षाओं के साथ खत्म होगा साल
साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर स्टूडेंट्स के लिए काफी बिजी रहने वाला है. इस महीने में NTA 5 बड़ी परीक्षाएं करा रहा है:
- RIMC (राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज): 6 दिसंबर 2026
- SWAYAM परीक्षा: 8 से 12 दिसंबर 2026
- RMS (राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल): 13 दिसंबर 2026
- यूजीसी नेट (दिसंबर सेशन): 14 से 18 और 21 दिसंबर 2026
- CSIR यूजीसी नेट (दिसंबर): 20 से 21 दिसंबर 2026
जनवरी 2027: जेईई मेन और डिफेंस में एंट्री का महीना
साल 2027 की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का पहला सेशन इसी महीने में होगा:
- आर्मी कैडेट्स कॉलेज (ACC): 4 जनवरी 2027
- SHRESHTA-NETS & NIFT एंट्रेंस: 10 जनवरी 2027
- जेईई मेन (सेशन-1): 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027
- सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE): 31 जनवरी 2027
फरवरी और मार्च 2027: मैनेजमेंट और सीयूईटी का धमाल
फरवरी में मैनेजमेंट और टेक्निकल टीचर्स के लिए एग्जाम्स होंगे. वहीं मार्च में देश का सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट आयोजित होगा:
- CMAT (मैनेजमेंट एंट्रेंस): 7 फरवरी 2027
- NITTT (पार्ट 1 & 2): 26-27 फरवरी, 5 और 7 मार्च 2027
- सीयूईटी यूजी 2027 (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट): 1 से 5, 8, 12 से 20, 24 और 25 मार्च 2027
बोर्ड परीक्षा और एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी एक साथ कैसे करें?
एग्जाम कैलेंडर आने के बाद 12वीं के स्टूडेंट्स अक्सर घबरा जाते हैं. बोर्ड एग्जाम और CMAT/CUET/JEE Main लगभग एक साथ पड़ते हैं. परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुछ स्मार्ट बातें याद रखें:
- एनसीईआरटी (NCERT) ही असली कुंजी है: सीयूईटी और जेईई मेन, दोनों का बेस NCERT की किताबें ही हैं. बोर्ड्स के साथ-साथ इनके MCQs हल करते रहें.
- अफवाहों पर ध्यान न दें: एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर आने वाले फाइनल नोटिस को ही सही मानें.
- मॉक टेस्ट से टाइम मैनेज करें: तारीखें तय हो चुकी हैं. इसलिए हफ्ते में कम से कम 2 ऑनलाइन मॉक टेस्ट देना शुरू कर दें.