करवा चौथ-दिवाली की शॉपिंग के लिए दिल्ली में यहां करें खरीदारी, राजस्थान, बंगाल, बिहार और यूपी के मिलेंगे खास प्रोडक्ट

करवा चौथ-दिवाली की शॉपिंग के लिए दिल्ली में यहां करें खरीदारी, राजस्थान, बंगाल, बिहार और यूपी के मिलेंगे खास प्रोडक्ट


होमताजा खबरDelhi

करवा चौथ-दिवाली की शॉपिंग के लिए दिल्ली में यहां करें खरीदारी, जानें लोकेशन

Last Updated:

Delhi Karva Chauth Shopping: दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में वस्त्र मंत्रालय द्वारा मास्टर क्रिएशन का आयोजन किया जा रहा है. 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में करवा चौथ और दिवाली की शॉपिंग के लिए कपड़े, होम डेकोर और पूजा का सामान मिल रहा है. आइये जानते हैं इस हॉट के बारे में.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: करवा चौथ और दिवाली के लिए शॉपिंग करने का बेहतरीन मौका दिल्ली में आ चुका है. क्योंकि हर साल की ही तरह इस साल भी वस्त्र मंत्रालय की ओर से शुरू हो गया है. दिल्ली में मास्टर क्रिएशन, जिसमें देशभर के एक्सपर्ट अपने प्रोडक्ट को लेकर के आए हैं. इसमें कपड़े, होम डेकोरेशन का सामान, खूबसूरत ड्रेस, पूजा का सामान, हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों के साथ ही जूते, सैंडल और तमाम तरह के आइटम मौजूद है. अगर आप भी मास्टर क्रिएशन में जाकर शॉपिंग करना चाहते हैं तोआपको बता दें कि 31 अक्टूबर को यह खत्म हो जाएगा. यह 16 अक्टूबर से दिल्ली में चल रहा है. यहां पर एक ही छत के नीचे आपको करवा चौथ से लेकर दिवाली तक के सभी त्योहारों की शॉपिंग करने का मौका दिया जा रहा है.

यहां चल रहा है मास्टर क्रिएशन

मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स की ओर से आयोजित मास्टर क्रिएशन दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में चल रहा है. यह 31 अक्टूबर तक चलेगा. यहां पहुंचने के लिए आपको मेट्रो से आईएनए दिल्ली हाट तक आना होगा. इसके बाद गेट नंबर 5 से एग्जिट होना होगा जैसी आप गेट नंबर 5 से बाहर निकलेंगे. वैसे ही आपको आईएनए दिल्ली हाट नजर आ जाएगा. यहां की टिकट एडल्ट के लिए 30 रुपए की है. 30 रुपए में आप प्रवेश करके मास्टर क्रिएशन में खरीदारी कर सकते हैं.

यहां की सबसे खास बात यह है कि यहां पर वाराणसी, पश्चिम बंगाल, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक की साड़ियां मिल जाएगी. जो बेहद अनोखी है. पूरे मार्केट में आपको ऐसी साड़ियां कहीं पर भी नहीं मिलेगी. विभिन्न राज्यों के होम डेकोर के समान कपड़े लाइफस्टाइल से जुड़े हुए सामान सब कुछ आपको एक ही छत के नीचे मिल जाएगा.

इतना कुछ है यहां पर खास

सबसे खास बात यह है कि मास्टर क्रिएशन में आपको पूजा का सामान भी बेहद अनोखा मिलेगा. क्योंकि हाथों से बनाए गए पूजा के सामान और पीतल की मूर्तियों से लेकर तमाम ऑर्गेनिक धूपबत्ती अगरबत्ती तक यहां पर मिल रही हैं. मेहमानों को अगर आप त्योहार में कुछ ऑर्गेनिक खिलाना चाहते हैं, तो यहां पर तमाम ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट भी मिल रहे हैं और तो और यहां पर ज्योतिष कुंडली और टैरो कार्ड रीडर भी मौजूद है. जो आपकी समस्याओं के समाधान के लिए बैठे हुए हैं. यानी आप इसे अपना हाथ और अपनी कुंडली भी दिखा सकते हैं.

`



Source link