MP CG TOP NEWS LIVE: भोपाल में संविदा बिजली कर्मचारियों का हल्ला बोल, आज बिलासपुर में RSS चीफ मोहन भागवत

MP CG TOP NEWS LIVE: भोपाल में संविदा बिजली कर्मचारियों का हल्ला बोल, आज बिलासपुर में RSS चीफ मोहन भागवत


MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी है. मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव हो चुका है. नगर सैनिकों का मानदेय बढ़कर 30,870 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी है. अब प्रतिदिन 1,029 रुपये मानदेय मिलने का प्रस्ताव है. प्रदेश के करीब 7,900 नगर सैनिकों को इसका लाभ मिलेगा. मूल मानदेय 19,500 रुपये और 58% महंगाई भत्ता जोड़कर राशि तय की गई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गृह विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया.

आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर ‎राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
‎राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी. मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय कर लिया गया है. वह ‎विशेष विमान से दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगी. ‎दोपहर 12.40 बजे लोकभवन में उनका स्वागत होगा. इस बीच फोटो सेशन कार्यक्रम होगा. ‎‎राष्ट्रपति दोपहर 12.50 बजे पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये के स्मारक सिक्के जारी करेंगी. ‎दोपहर 1.30 बजे लोकभवन में लंच कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल होंगे. ‎राष्ट्रपति ‎दोपहर 3.50 बजे इनडोर स्टेडियम पहुंचेंगी, जहां वह सेवा सम्मान पर्व आयोजन में शामिल होंगी और युवाओं को संबंधित करेंगी. इसके बाद वह गायत्री नगर, जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए भी जा सकती हैं. ‎राष्ट्रपति ‎शाम 7.30 बजे नया रायपुर मुख्यमंत्री निवास में भोज के आयोजन में शामिल होंगी. वह ‎रात 9.10 बजे लोकभवन पहुंचेंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी. ‎23 अक्टूबर को सुबह 9.15 बजे वह रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी, जहां पर विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगी.

कांग्रेस का ‘गांव-गांव चौपाल’ अभियान
मध्य प्रदेश में कांग्रेस वोट चोरी के आरोपों पर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी. 25 अक्टूबर से गांव-गांव जनसंपर्क शुरू होगा. इसे ‘गांव-गांव चौपाल’ नाम दिया गया है. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव में आरोप पर्चे बांटेंगे और चौपाल लगाएंगे. कांग्रेस कार्यकर्ता गांव के हर घर जाकर मतदाता सूची में जुड़े नामों की पड़ताल भी करेंगे.

भोपाल में अपनी मांग को लेकर संविदा बिजली कर्मचारियों का हल्ला बोल
संविदा बिजली कर्मचारी अपनी मांग को लेकर भोपाल में हल्ला बोलेंगे. नियमितीकरण की परीक्षा कराने की मांग को लेकर बिजली संविदा कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. गोविंदपुरा बिजली कॉलोनी में प्रोटेस्ट किया जाएगा. वे विभागीय भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन लेट होने से नाराज हैं. ऊर्जा विभाग में 24 जुलाई 2026 को परिपत्र जारी कर 31 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश दिया था. ऊर्जा विभाग के आदेश पर अमल नहीं हुआ. ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन दिया, फिर भी आदेश पर अमल नहीं हुआ. 5000 संविदा कर्मचारी फैसला नहीं होने से परेशान हैं. विभागीय परीक्षा के माध्यम से नियमितीकरण होना था. 25 दिन पहले नोटिस दिया था. सरकार से वार्ता नहीं हुई.

आज बिलासपुर आएंगे RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत
RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर में रहेंगे. वह कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में ठहरेंगे. छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के प्रबोधन पर चर्चा होगी. RSS प्रमुख 500 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. जेन जी को संघ से जोड़ने की रणनीति बनेगी. वहीं सोशल मीडिया पर संघ की गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.



Source link