Last Updated:
Rajasthan Panchayat Election Rajendra Rathore Family Entry: राजस्थान पंचायत चुनाव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के परिवार की एंट्री हो गई है. चूरू जिला परिषद सदस्य पद के लिए उनकी बहू कनिका सिंह और बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने भाजपा के टिकट पर नामांकन दाखिल किया है. दोनों ने 21 अक्टूबर को अलग-अलग वार्डों से पर्चा भरा. कनिका सिंह वार्ड संख्या 23 और पराक्रम सिंह वार्ड संख्या 39 से चुनाव लड़ रहे हैं. पराक्रम चूरू भाजपा कार्यकारिणी में महामंत्री हैं. वहीं, कनिका हाल ही में राजस्थान फुटबॉल क्लब की स्थापना को लेकर चर्चा में रही हैं. दोनों के एक साथ चुनाव मैदान में उतरने से चूरू की स्थानीय राजनीति में राठौड़ परिवार की भूमिका चर्चा का विषय बन गई है. जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 20 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं.
राजस्थान पंचायत चुनाव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के परिवार की हुई एंट्री
चूरू: राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का परिवार भी चुनावी मैदान में उतर आया है. चूरू जिला परिषद सदस्य पद के लिए राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह और उनके बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने नामांकन दाखिल किया है. दोनों पति-पत्नी भाजपा के टिकट पर अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ रहे हैं. 21 अक्टूबर को दोनों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए. इसके बाद चूरू की स्थानीय राजनीति में राठौड़ परिवार की चुनावी भागीदारी चर्चा का विषय बन गई है. जिला परिषद सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 23 से कनिका सिंह और वार्ड संख्या 39 से पराक्रम सिंह राठौड़ ने पर्चा भरा है.
चूरू जिला परिषद के अलग-अलग वार्डों से भरा नामांकन
चूरू जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 20 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए. इनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल रहे. भाजपा ने वार्ड संख्या 23 से कनिका सिंह और वार्ड संख्या 39 से पराक्रम सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है. दोनों ने 21 अक्टूबर को नामांकन दाखिल कर चुनावी प्रक्रिया में अपनी दावेदारी पेश की. अब चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के सामने अपने-अपने वार्ड में मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की चुनौती होगी.
कौन हैं कनिका सिंह राठौड़?
भाजपा संगठन में महामंत्री हैं पराक्रम सिंह राठौड़