Ramayana Ott Release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी पर दस्तक देगी ‘रामायण’, जानें कब और कैसे देख पाएंगे फिल्म

Ramayana Ott Release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी पर दस्तक देगी ‘रामायण’, जानें कब और कैसे देख पाएंगे फिल्म


Last Updated:

Ramayana OTT Release Confirmed: ‘रामायण’ को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है . बड़े पर्दे पर दीवाली 2026 के मौके पर ग्रैंड एंट्री मारने के बाद यह भव्य फिल्म सीधे आपके लिविंग रूम तक पहुंचेगी . मेकर्स ने थिएटर्स के बाद इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑन-डिमांड देखने का एक नया और आसान रास्ता साफ कर दिया है . नीचे पढ़ें कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘रामायण’ फिल्म.

Zoom

ओटीटी पर आ रही है रामायण (फोटो साभार IMDB)

नई दिल्ली: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद मेकर्स इसे घर बैठे दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं. ऐसे में थिएटर में फिल्म देखने के बाद दर्शक इसे ओटीटी पर भी देख सकेंगे.

अब सवाल है कि ‘रामायण’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और इसके लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा.चलिए जानते हैं रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़ी पूरी अपडेट.

‘रामायण’ किस OTT पर आएगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राइम फोकस स्टूडियोज और जिओहॉटस्टार के बीच एक बड़ी पार्टनरशिप हुई है . इसके तहत फिल्म ‘रामायण’ को थिएटर्स के बाद जिओहॉटस्टार पर दिखाया जाएगा . हालांकि इसके लिए दर्शकों को थोड़ा अलग तरीका अपनाना होगा . यह फिल्म नॉर्मल सब्सक्रिप्शन प्लान में नहीं मिलेगी . इसे देखने के लिए यूजर्स को पे पर व्यू ऑप्शन के जरिए अलग से पैसे देकर एक्सेस खरीदना पड़ेगा . यानी आप घर बैठे ही ऑन-डिफ़ैंड पैसे चुकाकर इस एपिक का मजा ले पाएंगे .

नीता अंबानी ने जताई खुशी

हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 इंग्लिश में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, जिओस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इस पार्टनरशिप पर अपनी खुशी जाहिर की है . उन्होंने कहा कि ‘रामायण’ हमारी संस्कृति का सबसे बड़ा खजाना है . इसने सदियों से हमारी पीढ़ी को गाइड किया है . जिओहॉटस्टार का विजन टेक्नोलॉजी के जरिए भारत की सबसे बेहतरीन कहानियों को हर घर तक पहुंचाना है . इस ग्रैंड विजन वाली फिल्म को देश के हर परिवार और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारे लिए गर्व की बात है .

View this post on Instagram





Source link