Mooli Achar Recipe: पराठे-सलाद छोड़िए, इस सर्दी घर पर बनाएं मूली का चटपटा अचार, सुल्तानपुर की सविता से जानिए रेसिपी

Mooli Achar Recipe: पराठे-सलाद छोड़िए, इस सर्दी घर पर बनाएं मूली का चटपटा अचार, सुल्तानपुर की सविता से जानिए रेसिपी


Last Updated:

Mooli Ka Achar Recipe: सर्दियों में मूली बाजार में खूब मिलती है. घरों में इससे सलाद, पराठे और सब्जी तो बनाई ही जाती है, लेकिन इसका अचार भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है. मूली का अचार रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ खा सकते हैं. इसे घर पर बनाना भी आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. अचार स्पेशलिस्ट सविता श्रीवास्तव ने लोकल 18 को मूली का अचार बनाने की विधि बताई है. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए, अचार तैयार करने का सही तरीका क्या है.

Mooli Ka Achar Recipe: सर्दियों के मौसम में मूली बाजार में खूब मिलती है. मूली से सलाद, पराठे और सब्जी तो आपने कई बार बनाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी घर पर मूली का स्वादिष्ट अचार बनाया है? मूली का अचार खाने में चटपटा और मसालेदार होता है. इसे दाल-चावल, रोटी और पराठे के साथ परोसा जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. अगर आप भी सर्दियों में मूली का अचार बनाकर रखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसकी सही विधि.

अचार स्पेशलिस्ट सविता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि मूली का अचार बनाने के लिए सबसे पहले ताजी और अच्छी गुणवत्ता वाली मूली चुनें. इसके लिए आपको 500 ग्राम मूली, 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 2 बड़े चम्मच पीली सरसों के दाने, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और 2 बड़े चम्मच नींबू का रस चाहिए. आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी हींग भी मिला सकते हैं.

मूली का अचार बनाने की सही विधि
सबसे पहले मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें. अब इसे लंबाई में पतले टुकड़ों में काट लें. कटे हुए टुकड़ों को साफ कपड़े पर फैलाकर कुछ घंटों तक सुखाएं, ताकि उनका अतिरिक्त पानी निकल जाए. ध्यान रखें कि मूली में नमी रहने से अचार जल्दी खराब हो सकता है.

अचार में मसाला मिलाने का तरीका
अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद गैस बंद कर दें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें. दूसरी तरफ पीली सरसों, सौंफ, मेथी दाना और अजवाइन को हल्का दरदरा पीस लें. अब एक साफ बर्तन में मूली डालें और उसमें पिसे हुए मसाले, हल्दी, लाल मिर्च और नमक अच्छी तरह मिला दें. इसके बाद इसमें नींबू का रस और ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. तैयार अचार को साफ और पूरी तरह सूखे कांच के जार में भर दें

कितने दिन में तैयार होगा मूली का अचार?
अचार के जार को 2 से 3 दिन तक साफ और सूखी जगह पर रखें. रोजाना एक बार जार को हिलाएं, ताकि मसाले मूली में अच्छी तरह मिल जाएं. इसके बाद अचार का स्वाद लेना शुरू कर सकते हैं. बेहतर स्वाद के लिए इसे कुछ दिन और रखा जा सकता है.



Source link