अरामको से एयरपोर्ट तक निशाना: सऊदी अरब में खून-खराबे पर भारत का तीखा बयान, अमन की उठाई मांग

अरामको से एयरपोर्ट तक निशाना: सऊदी अरब में खून-खराबे पर भारत का तीखा बयान, अमन की उठाई मांग


होमताजा खबरदेश

अरामको से एयरपोर्ट तक निशाना: सऊदी में खून-खराबे पर भारत ने उठाई अमन की मांग

Last Updated:

सऊदी अरब के नागरिक ठिकानों और रणनीतिक ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए घातक हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत और तीन अन्य के घायल होने के बाद भारत ने बेहद कड़ा और सख्त रुख अख्तियार किया है. 21 अक्टूबर को दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अरामको के शायबा तेल क्षेत्र को निशाना बनाकर हमला किया गया.

Zoom

भारत ने सऊदी अरब में हुए हमलों की कड़ी निंदा की. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. भारत ने सऊदी अरब में हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले हमले ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ हैं तथा इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि अरामको के शायबा तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक और भारतीय घायल हो गया.

मंत्रालय ने कहा, “हम सऊदी अरब में नागरिकों और ऊर्जा अवसंरचना पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. इनमें 21 अक्टूबर को दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबा तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं.” विदेश मंत्रालय ने कहा, “दुर्भाग्य से, इन हमलों के कारण नागरिकों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं.”

मंत्रालय ने कहा, “दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में दुर्भाग्य से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि शायबा तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक और भारतीय नागरिक घायल हो गया.” विदेश मंत्रालय ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मंत्रालय ने कहा कि रियाद में भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा.

इसने कहा, “हम इस बात को भी दोहराते हैं कि नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत बंद किया जाना चाहिए.” विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हम सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की जनता और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं, और उम्मीद करते हैं कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी.”



Source link