4 साल बाद खेल रहे भुवी की हुई बेदम पिटाई, अनुभवी पेसर ने NZ में कितने रन लुटाए
Last Updated:
Bhuvneshwar kumar IND vs NZ 1st T20I: 1430 दिन बाद भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 49 रन लुटा दिए. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की. पहले ओवर में इस अनुभवी पेसर ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उनकी गेंदों पर खूब रन बने न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 226 रन का विशाल लक्ष्य रखा.
भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद वापसी किसी बुरे सपने से कम नहीं रही.
क्राइस्टचर्च: याद कीजिए 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में हुआ वह टी-20 मैच, जब भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए आखिरी बार ब्लू जर्सी पहनी थी. उसके बाद चार साल तक यह ‘स्विंग का सुल्तान’ टीम में नहीं आया, लेकिन चयनकर्ताओं ने चमत्कारिक फैसला लेते हुए इस 37 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज को अचानक दूसरा मौका दिया. संयोग देखिए कि इस बार भी मैदान न्यूजीलैंड का ही था. मगर क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ओवल ग्राउंड में खेले गए पहले टी-20 में भुवनेश्वर कुमार बेहद महंगे साबित हुए और चार ओवर में 49 रन लुटा दिए.
सिर्फ भुवी ही नहीं हर गेंदबाज की पिटाई
भारत का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला पूरी तरह उल्टा साबित हुआ. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने टी-20 के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए चार विकेट खोकर 225 रन का पहाड़ सा टोटल खड़ा कर दिया. सिर्फ भुवी ही नहीं हर गेंदबाज की पिटाई हुई. अक्षर पटेल सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने चार ओवर में 51 रन देकर एक विकेट लिया. अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 45/1, मयंक यादव ने चार ओवर में 40/1, नीतीश कुमार रेड्डी 40/0 का स्पैल निकाला.
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को भुवनेश्वर कुमार पर पूरा भरोसा था.कक
किस ओवर में भुवी ने कितने रन दिए?
भुवी अपने पहले ओवर में पूरी लय में दिखाई दिए, उनकी गेंदों पर कीवी बल्लेबाज हाथ नहीं खोल पाए और सिंगल-डबल्स के साथ सिर्फ चार रन ही दिए. मगर दूसरे ओवर में वह महंगे साबित हुए. एक नो बॉल के साथ दो चौके और एक छक्के 17 रन लुटा गए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें तीसरा ओवर फेंकने तब बुलाया, जब न्यूजीलैंड 15 ओवर में 158/3 के स्कोर तक पहुंच चुका था. बेवन जैकब्स और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने भुवी की फिर कुटाई कर दी. इस बार उन्होंने 14 ओवर खर्च किए. भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड की पारी के 20वें ओवर की जिम्मेदारी सौंपी गई. जो उनके कोटे का आखिरी ओवर भी था. 37 साल के अनुभवी पेसर की यहां भी बेदम कुटाई हुई.