Last Updated:
Bihar STET Exam 2026: बिहार STET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एक जरूरी अपडेट आया है. केंद्रीय विद्यालय (KV) और नवोदय विद्यालय की परीक्षा के कारण बिहार बोर्ड ने STET के एक दिन के पेपर की तारीख बदल दी है. अब 4 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षा 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी हालांकि अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बोर्ड ने पूरी परीक्षा का शेड्यूल नहीं बदला है. STET की बाकी परीक्षाएं 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी.
Bihar STET Exam Date 2026: बिहार एसटीईटी की डेट बदली.
Bihar STET Exam 2026: बिहार में सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET परीक्षा के आयोजन को लेकर नया अपडेट जारी किया है. बोर्ड ने 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा की तारीख बदल दी है. अब इस दिन का पेपर 21 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा हालांकि परीक्षा के बाकी कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. STET परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पहले से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित होगी. बोर्ड ने यह फैसला 4 नवंबर को केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की परीक्षा होने के कारण लिया है. इसके साथ ही संशोधित एडमिट कार्ड को लेकर भी जानकारी दी गई है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष त्यागराजन ने इस संबंध में सूचना जारी की है.