AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां, रोबोटिक एक्सपर्ट अजय बोले- इससे तो और खुलेंगे नए अवसर, जानें कैसे

AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां, रोबोटिक एक्सपर्ट अजय बोले- इससे तो और खुलेंगे नए अवसर, जानें कैसे


होमताजा खबरDelhi

AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां, रोबोटिक एक्सपर्ट बोले- खुलेंगे नए अवसर

Last Updated:

दिल्ली के फेसम रोबोटिक एक्सपर्ट अजय सिंह सिंघोली ने कहा कि एआई और रोबोटिक्स से नौकरियां घटने के बजाय नई और बेहतर नौकरियां बढ़ेंगी. यह तकनीक काम को आसान बनाएगी. इससे और भी रोजगार के अवसर खुलेंगे. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: भारत में जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक आई है, तब से लगातार यह चर्चाएं तेजी से हो रही हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक आने वाले वक्त में लोगों की नौकरी कम कर देगी. उनकी नौकरी छीन लेंगे. यह चर्चा इसलिए भी तेज हुई, क्योंकि कई आईटी सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक ने लोगों की नौकरियां छीन ली हैं. लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

ऐसे में आने वाला वक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ ही रोबोटिक तकनीक के लिए कैसा होगा और क्या आने वाले वक्त में लोगों की और भी नौकरियां जाएंगी. इस पर देश के जाने-माने प्रोफेसर और सीनियर रोबोटिक एक्सपर्ट प्रोफेसर अजय सिंह सिंघोली से लोकल 18 की टीम ने खास बातचीत की. उन्होंने इस पर खुलकर अपनी बात रखी. साथ ही बताया कि आखिर कैसा होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक के साथ भारत का भविष्य और लोगों की नौकरियों पर इसका असर पड़ेगा या नहीं.

जानें नौकरियां बढ़ेंगी या घटेंगी

प्रोफेसर और सीनियर रोबोटिक एक्सपर्ट प्रोफेसर अजय सिंह सिंघोली ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक से लोगों का डरना स्वाभाविक है. क्योंकि ऐसा माहौल बना हुआ है. हालांकि इसे हम कंप्यूटर क्रांति से जोड़कर देख सकते हैं. जब कंप्यूटर भारत में पहली बार आए थे, तब बैंकों में नौकरी करने वाले लोग ज्यादातर डर गए थे. लोगों को लग रहा था कि कंप्यूटर उन्हें रिप्लेस कर देगा और उनकी जगह ले लेगा और उनकी नौकरियां चली जाएगी. सारा काम कंप्यूटर ही करेंगे, लेकिन क्या ऐसा हुआ तो जवाब होगा नहीं.

अजय सिंह सिंघोली ने कहा कि कंप्यूटर आने के बाद बैंकों में नौकरी करने वाले लोगों की नौकरी करना और आसान हुई. भारत एक बड़ा आईटी हब और सेक्टर बना. आज कंप्यूटर के जरिए तमाम लोग नौकरी कर रहे हैं और लोगों की नौकरी में बढ़ोतरी भी देखी गई. काफी अच्छी सैलरी भी लोग कंप्यूटर नौकरी के जरिए पा रहे हैं. और तो और लोगों का काम भी कंप्यूटर ने काफी आसान कर दिया है. जो काम करने में उन्हें कई घंटे का समय लगता था. वही कंप्यूटर अब चंद मिनट में कर देते हैं.

नई तरह की नौकरियों की मिलेगी सौगात

प्रोफेसर और सीनियर रोबोटिक एक्सपर्ट प्रोफेसर अजय सिंह सिंघोली ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक के जरिए अब लोगों को नई तरह की नौकरियां मिलेंगी. नई नौकरियों की सौगात मिलेगी. नई नौकरियां जनरेट होंगी. अवसर बहुत ज्यादा बढ़ेंगे. इन्नोवेटिव जॉब अब ज्यादा बढ़ेगी. जो खास तरह की कुछ नौकरियां हैं, जिसमें पहले भी स्कोप कम था. वो एकदम खत्म हो जाएंगी. जो लोग उन नौकरियों पर तैनात थे. अब उनको नई तरह की नौकरियों के अवसर मिलेंगे. कुल मिलाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक लोगों के काम को और आसान करेंगी. नई नौकरियां जनरेट होंगी. कोई भी तकनीक बिना इंसानों के अधूरी है और इंसानों की सहयोग से ही वह तकनीक चल सकती है.

`



Source link