साउथ एक्सेंट के मजाक बनाने पर फूटा रश्मिका का गुस्सा, ट्रोलर्स की लगाई क्लास, दिया मुंहतोड़ जवाब

साउथ एक्सेंट के मजाक बनाने पर फूटा रश्मिका का गुस्सा, ट्रोलर्स की लगाई क्लास, दिया मुंहतोड़ जवाब


Last Updated:

Rashmika Mandanna slams trolls over South accent: रश्मिका मंदाना ने अपने साउथ एक्सेंट और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए मुहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने यह भी क्लियर कर दिया कि ट्रोलिंग की वजह से वह कभी अपना काम नहीं रोकेंगी. नीचे पढ़ें पूरी खबर-

Zoom

ट्रोलिंग पर रश्मिका ने तोड़ी चुप्पी (फोटो साभार- instagram@rashmika_mandanna)

नई दिल्ली: नेशनल क्रश और साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस को अक्सर ही उनके साउथ एक्सेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया जाता है. अब इस टॉपिक पर एक्ट्रेस ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. हाल ही में रश्मिका ने पति विजय देवरकोंडा संग कॉफी विद करण सीजन 9 के एपिसोड में शिरकत की थी.

इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर काफी खुलकर बात की, जहां उन्होंने अपने ट्रोलिंग पर भी चुप्पी तोड़ी. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें साउथ इंडियन एक्सेंट के लिए ट्रोल किया जाता है. रश्मिका ने इसपर क्या कुछ कहा है चलिए बताते हैं.

एक्सेंट और ट्रोलिंग पर क्या बोलीं रश्मिका

रश्मिका ने शो पर बताया कि जब से उन्होंने एक्टिंग शुरू की है, तब से उन्हें किसी न किसी बात पर ट्रोल किया जा रहा है . कभी उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए जाते हैं, तो कभी उनकी भाषा और एक्सेंट को लेकर मजाक बनाया जाता है . लेकिन उन्होंने कभी इन चीजों को अपने करियर के आड़े नहीं आने दिया . वह सिर्फ एक इंडस्ट्री या एक भाषा तक सीमित नहीं रहना चाहती थीं, बल्कि वह हर जगह काम करना चाहती थीं और सभी भाषाएं बोलना चाहती थीं .

एनिमल और द गर्लफ्रेंड पर की बात

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही अलग-अलग तरह की फिल्में करना शुरू कर दिया था . एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और द गर्लफ्रेंड जैसी अलग जॉनर की फिल्मों में काम करने से उन्हें एक कलाकार के तौर पर बहुत संतुष्टि मिलती है . दोनों फिल्मों के किरदार बिल्कुल अलग हैं और वह हमेशा से ऐसा ही काम करना चाहती थीं .

View this post on Instagram





Source link