पहले पानी पिलावा रहे थे, फिर करवाई फील्डिंग, बैटिंग छोड़ सब काम कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी


होमखेलक्रिकेट

पहले पानी पिलावा रहे थे, फिर करवाई फील्डिंग, बैटिंग छोड़ सब काम कर रहे वैभव

Last Updated:

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार खत्म नहीं हुआ. वैभव को पहले मैच मे खेलने का मौका नहीं, लेकिन पारी के अंतिम ओवर में अचानक कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें मैदान पर बुला लिया. दरअसल वैभव को सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतारा गया.

Top Deals Inside

पहले पानी पिलावा रहे थे, फिर करवाई फील्डिंग, बैटिंग छोड़ सब काम कर रहे वैभवZoom

वैभव सूर्यवंशी फील्डिंग के दौरान

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का रोमांच शुरू हो चुका है. क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. टॉस के समय जैसे ही उन्होंने प्लेइंग इलेवन के बारे बताया फैंस का दिल टूट गया. दरअसल, एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी का नाम नदारद था. वैभव वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेले थे.

हालांकि, भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान उस समय में दर्शकों में जोश भर आया जब अचानक वैभव मैदान पर उतर गए. घटना पारी के अंतिम ओवर की है, जब कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को सब्स्टीट्यूट के तौर पर फील्डिंग के लिए बुलाया. हालांकि, वैभव सिर्फ एक ओवर तक मैदान पर रहे फिर कीवी टीम की पारी खत्म हो गई.

न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में बनाए 225 रन का स्कोर

वहीं, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो उसने 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंद में ताबड़तोड़ 82 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में फिलिप्स ने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए. ग्लेन फिलिप्स के अलावा फिन एलन ने भी दमदार 45 रनों की पारी खेली, जबकि बेवन जैकब ने भी 31 रनों का योगदान दिया.

भारतीय टीम की गेंदबाजी रही बेअसर  

मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो वह कुछ खास नहीं रही. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए. वहीं, चार साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार खाली बिना विकेट के रहे. भुवनेश्वर ने वापसी में 4 ओवर में 49 रन खर्च दिए. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी ने भी टीम इंडिया के लिए चार ओवर की गेंदबाजी की, लेकिन  उन्हें भी विकेट नहीं मिला. नितीश ने 4 ओवर में 40 रन दिए.



Source link