Last Updated:
अमेरिका में 3 नवंबर के मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन उम्मीदवारों की रैलियों में विरोध बढ़ता दिख रहा है. साउथ कैरोलिना में ट्रंप की रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट हुई, जबकि राष्ट्रपति ने एक हमलावर समर्थक की तारीफ की. ओहायो में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की रैली में भी एक प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे के करीब पहुंच गया. आर्थिक मुद्दों और गिरती मंजूरी रेटिंग के बीच ये घटनाएं ट्रंप के लिए चुनौती हैं.
अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में रैली करते डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस. (Reuters)
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए मिडटर्म चुनाव की राह आसान नजर नहीं आ रही है. रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में हो रही उनकी रैलियों में लगातार विरोध और हंगामा देखने को मिल रहा है. बुधवार को साउथ कैरोलिना में ट्रंप के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की. लगभग 4 बार उन्हें बोलने से रोका गया. वहीं एक समर्थक ने प्रदर्शनकारी को मुक्का मार दिया. ट्रंप ने मंच से हमलावर की तारीफ भी की. उधर, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की ओहायो में हुई रैली में भी एक प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे के करीब पहुंच गया और नारे लगाने लगा. ये घटनाएं ऐसे समय हो रही हैं, जब 3 नवंबर के मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने में लगे हैं.
Trump was heckled twice within five minutes during his rally in South Carolina. https://t.co/8N3dk4lofb