Last Updated:
Akhilesh Yadav Azam khan meeting: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर पहुंचेंगे. वह जिला जेल जाकर आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह आजम खान के घर जाकर उनके परिवार से भी मिलेंगे. इस दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. रामपुर में अखिलेश यादव के आने का कार्यक्रम पहले से ही तय था और यह मुलाकात काफी अहम है. अनुराधा चौहान ने इसे राजनीतिक मुलाकात के बजाय पारिवारिक मुलाकात बताया. उन्होंने कहा कि तंजीम फातिमा अखिलेश यादव को अपने बेटे की तरह मानती हैं. ऐसे में दोनों परिवारों का मिलना एक अच्छी बात है.
रामपुरः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर पहुंच रहे हैं. दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर उनका जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर पहुंचने का कार्यक्रम है. इसके बाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर वह रामपुर जिला जेल पहुंचकर आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चलेगी. इसके बाद अखिलेश यादव आजम खान के घर पहुंचकर उनके परिवार से भी मिलेंगे. इस मुलाकात को लेकर रामपुर में लोगों के बीच भी उत्सुकता है. आखिर अखिलेश यादव के इस दौरे को लोग किस नजर से देख रहे हैं और उन्हें इस मुलाकात से क्या उम्मीदें हैं? यही जानने के लिए लोकल18 आजम खान के घर के पास मौजूद लोगों से बातचीत की.
आजमखान व अखिलेश यादव के हैं पारिवारिक संबंध
सुबह से ही लोग अखिलेश यादव के आने और आजम खान से उनकी मुलाकात को लेकर अपनी बातें रख रहे हैं. लोगों का कहना है कि अखिलेश यादव और आजम खान का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है बल्कि दोनों परिवारों के बीच भी गहरे संबंध हैं. आजम खान के घर परिवार से मिलने पहुंचीं अनुराधा चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव का रामपुर आना अच्छी बात है. उनका कहना है कि रामपुर में अखिलेश यादव के आने का कार्यक्रम पहले से ही तय था और यह मुलाकात काफी अहम है. अनुराधा चौहान ने इसे राजनीतिक मुलाकात के बजाय पारिवारिक मुलाकात बताया. उन्होंने कहा कि तंजीम फातिमा अखिलेश यादव को अपने बेटे की तरह मानती हैं. ऐसे में दोनों परिवारों का मिलना एक अच्छी बात है.
देश का माहौल अच्छा नहीं, ऐसे में रामपुर आना अच्छी बात है
वहीं अमरजीत सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के रामपुर आने से लोग काफी उत्साहित और खुश हैं. कहा कि देश में इस समय माहौल अच्छा नहीं है ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आजम खान से मिलने आना अहम है. अमरजीत सिंह के मुताबिक अखिलेश यादव आजम खान से मुलाकात करने के साथ उनके परिवार के लोगों से भी मिलेंगे. नेताजी के समय से ही अखिलेश यादव और आजम खान के बीच पारिवारिक संबंध रहे हैं और इस रिश्ते को कोई अलग नहीं कर सकता.
फरहान खान ने भी अखिलेश यादव के रामपुर आने पर खुशी जताई. कहा कि अखिलेश यादव आजम खान से मिलने आ रहे हैं जिससे लोगों में खुशी का माहौल है. वहीं मोहम्मद आरिफ खान ने इस मुलाकात को दो परिवारों के बीच की मुलाकात बताया. उनका कहना है कि दोनों परिवारों के लोग आपस में बैठेंगे और बातचीत करेंगे. मोहम्मद नाजिम ने भी अखिलेश यादव के रामपुर आगमन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि शहर में उनके आने को लेकर लोगों में उत्साह है और लोग इस मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं.
रामपुर के लोगों में दिखी उत्साह
वहीं ओमेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं और अखिलेश यादव के काफी करीबी हैं. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच पुराने संबंध हैं. अखिलेश यादव आजम खान को अपने बड़ों की तरह मानते हैं. उनके मुताबिक आजम खान का रामपुर में अपना अलग वर्चस्व और रुतबा रहा है. कुल मिलाकर अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को लेकर आजम खान के घर के आसपास लोगों में खुशी और उत्साह दिखाई दे रहा है. बातचीत के दौरान कई लोगों ने दोनों नेताओं के रिश्ते को पारिवारिक बताया.