Siwan News: बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बुजुर्ग ने तोड़ा दम, बहू-पोता घायल


Last Updated:

Siwan News: सीवान से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई. जहां बदमाशों ने एक परिवार के तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जबकि महिला और उनका बेटा बुरी तरह घायल हो गए. अब तक हमले की वजह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.

Top Deals Inside

सीवान में परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, बुजुर्ग की मौत, 2 घायलZoom

सीवान में परिवार पर चाकू से हमला.

सीवानः बिहार के सीवान में बदमाशों ने एक परिवार पर धावा बोल दिया. बुजुर्ग दरवाजे पर बैठे थे तभी बदमाश दनादन घर में जा घुसे और बुजुर्ग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इतना नहीं बल्कि उनके परिवार में बहू और पोते को भी चाकू मारा. इस हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बहू और पोते बुरी तरह घायल हो गए. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

घटना बड़हरिया थाना इलाके के बड़का रोहड़ा गांव की है. हमले में बुजुर्ग रामानंद प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहू बेबी देवी और पोता किशन कुमार घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी भारत सोनी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं.

बुजुर्ग की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रामानंद प्रसाद अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे. तभी कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उन पर चाकू से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में रामानंद प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई. घर में सो रहा उनका पोता किशन कुमार शोर सुनकर बाहर निकला, तो हमलावरों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया. इस दौरान उसकी मां बेबी देवी भी हमले में घायल हो गईं.

दो लोगों को हिरासत में लिया गया
घटना में गंभीर रूप से घायल बेबी देवी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि किशन कुमार का प्राथमिक उपचार कराया गया. घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. एसपी भारत सोनी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लीम. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.



Source link