‘जबलपुर के राम का हरण हो गया’, कौन हैं BJP विधायक अजय विश्नोई, जो IAS के तबादले पर हुए ट्रोल

‘जबलपुर के राम का हरण हो गया’, कौन हैं BJP विधायक अजय विश्नोई, जो IAS के तबादले पर हुए ट्रोल


Last Updated:

MLA Ajay Vishnoi: IAS राम प्रकाश अहिरवार जबलपुर में नगर निगम आयुक्त के पद पर तैनात थे. अब उन्हें भोपाल भेजा गया है. उनके तबादले पर बीजेपी विधायक अजय विश्नोई अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कुछ लिख दिया, जिससे वह ट्रोल हो गए. इसके बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट भी कर दी है. आइए जानते हैं, इसके बारे में.

Zoom

कौन हैं अजय विश्नोई

Ajay Vishnoi On IAS Ram Prakash Ahirwar: मध्य प्रदेश ने बीते दिनों प्रशासनिक फेरबदल कर दिया. इसमें नगर निगमों और शहरी विकास से जुड़े अहम पदों पर तैनात 4 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है. इसमें जबलपुर में तैनात राम प्रकाश अहिरवार शामिल रहे हैं. वह नगर निगम में आयुक्त थे. अब उन्हें भोपाल भेजा गया है. वह भोपाल के नए नगर आयुक्त होंगे और संस्कृति जैन की जगह लेंगे. अब उनके तबादले पर पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने एक पोस्ट की है, जिस पर विवाद गहरा गया है.

अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि दशहरे के दिन जबलपुर के राम का हरण हो गया. इसमें उन्होंने रामप्रकाश अहिरवार की फोटो भी लगाई. इस पर उन्होंने लिखा है कि जबलपुर से राम का ट्रांसफर हुआ. जब कई लोगों ने उन्हें अपनी सरकार के खिलाफ ही बोलने के लिए ट्रोल किया, तो उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी. कांग्रेस ने भी उनकी पोस्ट पर आपत्ति जताई थी और उन्हें खूब ट्रोल भी किया.

कौन हैं अजय विश्नोई?
अजय विश्नोई हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. वह जबलपुर जिले में आने वाले पाटन विधानसभा से विधायक हैं. पहली बार वह साल 2008 में विधायक बने थे. इसके बाद साल 2013 में उन्हें हार का मुंह देखना था. लेकिन उन्होंने लगातार जनता से संपर्क बनाए रखा और साल 2018 में अपनी सीट दोबारा जीत ली. बाद में 2023 में भी वह इस सीट से जीतने में सफल रहे. बताया जाता है कि भले ही वह ऐसे बयान देते हों, जो मीडिया की सुर्खियां बनते हैं, लेकिन वह जनता से जुड़े रहते हैं और लगातार उनके काम करवाते हैं. इसी वजह से वह पाटन से तीन बार विधायक चुने गए हैं.

जबलपुर में तैनात थे राम प्रकाश अहिरवार
राम प्रकाश अहिरवार 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं. वह जबलपुर में सिविक अफेयर्स को संभाल रहे थे. अब उनकी तैनाती भोपाल नगर आयुक्त के रूप में हुई है. मेट्रो रेल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में उनकी दोहरी जिम्मेदारी को अहम माना जा रहा है. क्योंकि भोपाल में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार चल रहा है और वहां बेहतर शहरी सेवाओं की आवश्यकता है.



Source link