Last Updated:
22 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों के लिए 22 अक्टूबर का दिन मिला-जुला रहने वाला है. ज्योतिषीय स्थिति के कारण मानसिक तनाव से बचने और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई है.
Aaj Ka Singh Rashifal 22 October 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर का दिन मिला-जुला रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बन रहा है. वहीं, कुंभ राशि उदित हो रही है. ग्रहों की इस स्थिति के कारण जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जल्दबाजी से बचते हुए सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा. नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने और सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और जरूरत पड़ने पर सहयोग भी मिलेगा. दिनभर काम करने की ऊर्जा बनी रह सकती है. लेकिन साथ ही मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते है. ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें. हालांकि, विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. पढ़ाई के दौरान उनका ध्यान नए विषयों की ओर भटक सकता है. ऐसे में जरूरी है कि वे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें. पढ़ाई के बीच बार-बार विषय बदलने से बचें.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रह सकता है. किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं, लेकिन पैरों में चोट लगने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. चलते समय, सीढ़ियां चढ़ते-उतरते और वाहन में बैठते या उतरते समय विशेष ध्यान रखें. लापरवाही के कारण परेशानी हो सकती है.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों में आज का दिन राहत देने वाला रह सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहने और पैसों में स्थिरता आने के योग हैं. व्यापार करने वाले जातकों को भी लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. सरकारी अधिकारियों या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संपर्क कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं. किसी बड़े प्रोजेक्ट या व्यावसायिक सौदे पर बातचीत आगे बढ़ सकती है, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद रहेगी.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रह सकती है. घर में खुशी का माहौल रहेगा और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, दिन की शुरुआत अपने पितरों का स्मरण करके करना शुभ रहेगा. प्रेम संबंधों में भी दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है. प्रेमियों की मनोकामनाएं पूरी होने के योग हैं. रिश्तों में विश्वास बनाए रखें और अपनों की भावनाओं का सम्मान करें.
शुभ अंक एवं आज का उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज 6 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 1 और 4 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. दिन को शुभ बनाने के लिए भगवान कुबेर की पूजा-आराधना करना फलदायी रह सकता है. इसके साथ ही पितरों की शांति के लिए पूजा करना भी शुभ माना गया है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.