28 साल बाद फिर पहनी ‘कुछ कुछ होता है’ वाली टी-शर्ट, छोटी अंजलि की यादों में खो गईं सना सईद, वायरल हो रही पोस्ट


Last Updated:

फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में छोटी अंजलि बनकर सबका दिल जीतने वाली सना सईद एक बार फिर अपने बचपन की यादों में खो गई हैं. फिल्म के 28 साल पूरे होने के मौके पर उन्हें अपनी वही पुरानी ‘कैंप सनशाइन’ टी-शर्ट मिली, जिसे उन्होंने आठ साल की उम्र में पहना था. इतने साल बाद इस टी-शर्ट को पहनकर सना भावुक हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन से जुड़ी कुछ खास बातें भी शेयर कीं.

Top Deals Inside

28 साल बाद फिर पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, सना सईद ने लिखी दिल की बातZoom

सना हुईं भावुक (फोटो साभार. instagram@sanaofficial)

नई दिल्ली. करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख खान की बेटीअंजलि का रोल सना सईद ने निभाया था. इस फिल्म में अपने रोल से उन्होंने लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली थी. अब वह अपने बचपन के दिनों को याद कर भावुक हो गईं. फिल्म की रिलीज के 28 साल होने के बाद सना को फिल्म म्ें पहनी अपनी पुरानी टी-शर्ट मिली, जिसे पहनकर उनकी कई पुरानी यादें ताजा हो गईं.

सना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से जीती नजर आ रही हैं. वीडियो में फिल्म के कुछ खास सीन भी देखने को मिलते हैं. साथ ही सना अपनी वही पुरानी टी-शर्ट पहने नजर आती हैं, जिसे उन्होंने बचपन में फिल्म की शूटिंग के दौरान पहना था.

सना ने शेयर की वीडियो हुईं इमोशनल

सना ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इसमें लिखा, ‘कैंप सनशाइन’ वाली टी-शर्ट उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने इसे आखिरी बार तब पहना था, जब वह महज आठ साल की थीं. इतने सालों बाद जब उन्हें यह टी-शर्ट दोबारा मिली और उन्होंने इसे पहना, तो उन्हें एक बार फिर अपने बचपन जैसा एहसास हुआ.

बचपन की खुद को याद कर भावुक हुईं सना

सना ने इस मौके पर अपने बचपन और अब तक के सफर को लेकर भी दिल की बात कही. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें लगता था कि बड़े होने का मतलब अपने बचपन को पीछे छोड़ देना है, लेकिन अब उन्हें समझ आया है कि बचपन की यादें और उस समय देखे गए सपने हमेशा हमारे साथ रहते हैं.एक्ट्रेस के मुताबिक, बचपन में उनके मन में जो सपने पैदा हुए थे, उन्हीं ने उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. जब भी मुश्किल वक्त आया, उनके अंदर की उस छोटी बच्ची ने उन्हें हिम्मत दी और आगे बढ़ते रहने का हौसला दिया. सना ने यह भी जाहिर किया कि आज वह अपने बचपन के रूप को याद करके गर्व महसूस करती हैं. उनके लिए यह टी-शर्ट सिर्फ एक पुरानी चीज नहीं है, बल्कि उस सफर की निशानी है, जिसने उन्हें आज की सना सईद बनाया है.

करण जौहर की पहली फिल्म से मिली थी पहचान

बता दें कि ‘कुछ कुछ होता है’ साल 1998 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे, जबकि सलमान खान ने अमन मेहरा के किरदार में खास भूमिका निभाई थी.फिल्म में सना सईद ने छोटी अंजलि का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अपने मासूम अंदाज और शानदार अभिनय से सना ने कम उम्र में ही लोगों का दिल जीत लिया था. आज इतने साल बाद उसी फिल्म से जुड़ी टी-शर्ट मिलने पर एक्ट्रेस के लिए पुरानी यादों का ताजा होना स्वाभाविक है.





Source link