दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पहुंचे मार्को रूबियो, मुकेश और अनंत अंबानी ने जामनगर में दिखाया न्यू एनर्जी का दम

दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पहुंचे मार्को रूबियो, मुकेश और अनंत अंबानी ने जामनगर में दिखाया न्यू एनर्जी का दम


जामनगर: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गुजरात के जामनगर स्थित दुनिया के सबसे बड़े रिफाइनरी परिसर का दौरा किया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने दोनों मेहमानों का स्वागत किया. इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को जामनगर के अत्याधुनिक रिफाइनरी ऑपरेशंस, न्यू एनर्जी गीगाफैक्ट्री और निर्माणाधीन विशाल डेटा सेंटर्स का विस्तृत दौरा कराया गया. अंबानी परिवार ने जामनगर को ग्लोबल इनोवेशन, डीप-टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के अपने दीर्घकालिक विजन को साझा किया.

जामनगर में अमेरिकी दिग्गजों ने क्या देखा और किन मुद्दों पर हुई बात?

रिलायंस के जामनगर दौरे पर दोनों पक्षों ने पारंपरिक तेल शोधन के साथ-साथ न्यू एनर्जी के भविष्य पर गंभीर चर्चा की. इस दौरान किफायती ऊर्जा की निरंतर सप्लाई, ग्लोबल सप्लाई चेन की मजबूती और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी भारी निवेश पर विचार साझा किए गए. इसके अलावा ऊर्जा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के बढ़ते तालमेल पर विशेष ध्यान दिया गया.

आधुनिक डेटा सेंटर्स को चलाने के लिए जरूरी भरोसेमंद बिजली और डिजिटल इकोनॉमी के विस्तार में क्लीन एनर्जी की भूमिका को रेखांकित किया गया. मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने अमेरिकी कंपनियों के साथ टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में साझेदारी की संभावनाओं पर बल दिया.



Source link