Last Updated:
Gardening Tips: वैसे तो आपने कई तरह के गार्डन को देखा होगा, जहां तरह-तरह के पौधों के फूल लगाए रहते हैं. आज हम आपको मधुबनी जिले की आराधना देवी के गार्डन के बारे में बताएंगे. आराधना के गार्डन में हर वो पौधे दिखाई देंगे, जिससे घर की निगेटिविट दूर होती है. वह कहती हैं हमारे गार्डेन में गोल्डन हानी स्नेक प्लांट, ड्वार्फ सैंके प्लांट, इंसुलिन प्लांट, डेविल्स बैकबोन, नॉरफ़ॉक, पान आइलैंड पाइन आदि पौधे लगाए गए हैं. इन पौधों को गार्डन के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
आराधना देवी ने लोकल 18 से बताया कि जब इंसान नया घर बनाता है और उसमें वह गार्डनिंग करना चाहता है, तो खासकर आसपास ग्रीनरी पसंद करने वाले लोग सोचते हैं कि घर में कौन सा प्लांट रखें तो अच्छा होगा. दरअसल, घर के आसपास कुछ ऐसे प्लांट्स होते हैं, जो नेगेटिविटी को दूर करते हैं और गुड वाइब्स देते हैं. ये पौधे आपके गार्डन की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं.
आराधना देवी बताती हैं कि अपने घर के आसपास या घर में कुछ ऐसे पौधे हैं. जो ज्यादा जमीन की जगह भी नहीं लेते हैं. बल्कि आप इन्हें गमले में भी लगा सकते हैं. ये पौधे घर के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं.
यानि कि अच्छा माना जाता है. ये प्लांट वास्तु शास्त्र के हिसाब से भी शुभ माने जाते हैं. इससे अच्छा वाइव मिलता है और नेगेटिविटी नहीं आती है. अगर आप इस प्लांट्स के आसपास से गुजरेंगे तो आपको खुशी महसूस होगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप अपने घरों में या छत के गार्डेन में ये पौधे लगाएं तो पूजा में भी काम आएगा. खानें के लिए भी और वास्तुशास्त्र के मुताबिक भी शुभ होता है. इसके अलावा स्नेक प्लांट, सेंशन बेरिया, छुईमुई, कुबेर प्लांट, इलाइची पौधा, मनी प्लांट, इंसुलिन पौधा को अपने घर पर गमलों में जरूर लगाना चाहिए.
ये सभी पौधे बहुत शुभ माने जाते हैं. कहा जाता है कि इन पौधों के घर पर रहने से धन की वृद्धि होती है, लोगों की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है. इसके साथ ही लोगों को लाभ ही लाभ होता है.