गोरखपुर में बड़ा हादसा, विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 भाइयों की मौत, 7 जख्मी


Last Updated:

Durga idol immersion incident : गोरखपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ी घटना घट गई. विसर्जन के दौरान 11000 हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन भाइयों की मौत हो गई. जबकि, 7 लोग जख्मी है. घटना के बाद भीड़ आक्रोशित हो उठी. लोगों ने जमकर बवाल काटना शुरू किया.

Top Deals Inside

गोरखपुर में विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाइयों की मौतZoom

इंजीनियर समेत तीन सिपाही निलंबित

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में 21 अक्टूबर को बड़ा हादसा हो गया. दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. इसमें तीन भाइयों की मौत हो गई. जबकि, 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी कि स्थिति बन गई. बताया जा रहा है कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव के चौहान टोला में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी.

ग्रामीण प्रतिमा लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से विसर्जन के लिए कोलुहा घाट जा रहे थे. रास्ते से चार मूर्तियां निकल गई थी. यह पांचवी मूर्ति थी. इसी बीच अचानक लाइट आ गई. बिजली आते ही डीजे के ऊपर बनी लोहे की रेलिंग ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टच हो गई. जिसमें 13 लोग झुलस गए. तीन की मौत हो गई.

इनकी हुई मौतें, यह है घायल
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जख्मी लोगों आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा. जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, जख्मी 10 लोगों का इलाज चल रहा है. मृतकों में चंदन, विक्की और लकी शामिल है. जबकि, घायलों में पुष्पा देवी, नंदिनी, धीरेंद्र, मोनू, अंशिका चौहान, शनि चौहान, प्रियांशु, शिवानी और शांतनु का इलाज चल रहा है.

लोगो ने तीन घंटे तक काटा बवाल
तीन युवकों के मौत के बाद लोग आक्रोशित हो उठे. आक्रोशित लोगों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा बवाल करना शुरू कर दिया. गेट के सामने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर जाम लगा दिया. इससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. भीड़ को देखते हुए आसपास के 50 से अधिक दुकानें बंद कर दी गई. हंगामा की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास की, लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं हुए. इसके बाद 2 बटालियन पीएसी को बुलाया गया. करीब तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा है.

लाइनमैन की गई नौकरी, जेई और दो सिपाही सस्पेंड
हंगामा बढ़ने पर डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित लोगों और मृतक के परिजनों से बात की. उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया. स्थानीय लोगों का आरोप था कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने के लिए पहले ही शटडाउन मांगा गया था. इसके बावजूद बिजली चालू कर दी गई, जिससे हादसा हुआ. जिसके बाद लाइनमैन को नौकरी से हटाया गया है. जबकि, जेई और दो सिपाही को निलंबित किया गया है. डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जख्मी का इलाज किया जा रहा है. लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Written By: Ujjwal Singh



Source link