यूपी में नूडल खाने से एक और मौत, पहले चाऊमीन, आईसक्रीम फिर कोल्ड ड्रिंक, लड़की को आई उल्टी और…

यूपी में नूडल खाने से एक और मौत, पहले चाऊमीन, आईसक्रीम फिर कोल्ड ड्रिंक, लड़की को आई उल्टी और…


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में चाउमीन का टुकड़ा सांस की नली में फंस जाने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रा ने पहले चाऊमीन खाया, फिर आईसक्रीम खाई और उसके बाद कोल्ड ड्रिंक पिया. इसके बाद छात्रा को उल्टी शुरू हुई और वह बेहोश हो गई. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Zoom

इटावा में नूडल खाने से छात्रा की मौत.

इटावाः चामुंडा मंदिर में दर्शन के बाद चाऊमीन, आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक का सेवन करना मिरहची की 14 वर्षीय छात्रा भावना उर्फ तनु के लिए जानलेवा साबित हुआ. नदरई के पास ऑटो में सफर के दौरान उल्टी होने के बाद वह बेहोश हो गई. परिजन उसे कासगंज के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, उल्टी के दौरान चाऊमीन का टुकड़ा सांस की नली में फंसने की की वजह से मौत की आशंका है.

परिवार के साथ गई थी दर्शन करने
बता दें कि जनपद एटा के मिरहची कस्बा निवासी शरद श्रीवास्तव नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. उनकी बड़ी बेटी भावना उर्फ तनु मारहरा स्थित एंजेल द फ्यूचर स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी. सोमवार को नवमी की पूजा के बाद तनु ने कन्या-लांगुर खिलाए और व्रत खोला. इसके बाद दोपहर करीब एक बजे वह अपनी मां कल्पना, छोटी बहन, भाई और बुआ नीलम के साथ कासगंज स्थित चामुंडा मंदिर में दर्शन करने गई थी.

चाऊमीन, फिर आईसक्रीम और फिर कोल्डड्रिंक पी
परिजनों के मुताबिक, दर्शन के बाद करीब साढ़े तीन बजे तनु ने पहले आइसक्रीम और फिर चाऊमीन खाई. शाम चार बजे परिवार ऑटो से मिरहची के लिए रवाना हुआ. रास्ते में उसने कोल्डड्रिंक भी पी. इसके बाद नदरई के पास पहुंचते ही अचानक उसे उल्टी हुई और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई. घबराए परिजन उसे आनन फानन मिरहची लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने कासगंज ले जाने की सलाह दी. इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

उल्टी के दौरान चाऊमीन का टुकड़ा सांस नली में फंसा
डॉक्टरों के अनुसार संभव है कि उल्टी के दौरान चाऊमीन का टुकड़ा सांस की नली में फंस गया हो, जिसके कारण छात्रा की मृत्यु हुई. हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. वहीं सीओ सदर एटा संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. छात्रा का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन पिता के नोएडा से लौटने का इंतजार कर रहे हैं.



Source link