रावण जल गया, दिल्ली-NCR को घुटन दे गया, जानते हैं आज AQI कितना है? मौसम विभाग की सुन लें


होमताजा खबरDelhi

रावण जल गया, दिल्ली-NCR को घुटन दे गया, जानते हैं आज AQI कितना है?

Last Updated:

दशहरा पर रावण दहन के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण स्‍तर अचानक बढ़ गया है और AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है और लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है.

Top Deals Inside

रावण जल गया, दिल्ली-NCR को घुटन दे गया, जानते हैं आज AQI कितना है? Zoom

द‍िल्‍ली-एनसीआर में प्रदूषण स्‍तर अचानक बढ़ गया है और लोगों को रेस्‍प‍िरेटरी संबंधी द‍िक्‍कतें होने लगी हैं?

Delhi-NCR Weather News: दशहरा पर हुए रावण दहन के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में प्रदूषण घुल चुका है. बम-पटाखों की धुंध, धूल और शुष्क मौसम ने मिलकर ऐसी घुटन पैदा कर दी है कि लोगों का सांस लेना दुश्वार हो रहा है. न आसमान दिखाई दे रहा है न सूर्य की लालिमा, बल्कि दूर दूर तक बस धुंध का गुबार तना हुआ है. वहीं अगर आज के एक्यूआई को देखेंगे तो आपकी टेंशन और बढ़ जाएगी. एक्यूआई का स्तर सीवियर केटेगरी में पहुंच गया है.

भारत मौसम विभाग की मानें तो आज 21 अक्टूबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर का मौसम धुंध भरा और शुष्क रहने वाला है. एनसीआर में पटाखों का धुआं और पराली जलाने का मौसम शुरू होने से हवा की गुणवत्ता एकदम प्रभावित हुई है. रियल टाइम डाटा देखें तो एक्यूआई डॉट इन के अनुसार बुधवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 पहुंच गया है, जो सीवियर केटेगरी में आता है. वहीं नोएडा की बात करें तो यहां एक्यूआई 294 दर्ज किया जा रहा है.

इस मौसम में बीमार पड़ रहे लोग
यह एक्यूआई खतरनाक श्रेणी से बस कुछ ही पॉइंट दूर है. सीवियर केटेगरी में पहुंची हवा की वजह से लोगों को खुले में सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं. खासतौर पर अस्थमा और रेस्पिरेटरी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को परेशानियां हो रही हैं. जबकि स्वस्थ लोग इस मौसम से एलर्जी की चपेट में आ रहे हैं और संक्रमण के शिकार हो रहे हैं. लोगों में सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं.

कैसा रहेगा तापमान
आज तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय तापमान करीब 19-20 डिग्री के आसपास रहा है लिहाजा लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. वहीं हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति से चल रही है.यही वजह है कि स्मॉग की चादर तनी हुई है और छंट नहीं पा रही है.

क्या बारिश होगी?
भारत मौसम विभाग की मानें तो आज नमी सुबह में ज्यादा और दोपहर में कम रहेगी. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में इस स्मॉग से अभी राहत मिलना मुश्किल है. आमतौर पर हल्की बारिश भी इस प्रदूषण को बिठा देती है और हवा को शुद्ध कर देती है.

मास्क पहनना बेहतर रहेगा
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एकीआई) अनहेल्दी से सीवियर श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है. पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर ऊंचा है, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. संवेदनशील लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी जा रही है. मास्क पहनना बेहतर रहेगा. दशहरे के त्योहार के बाद शहर में उत्साह तो है, लेकिन प्रदूषण की परत धीरे-धीरे गाढ़ी हो रही है. सुबह की धुंध और शाम की हल्की धुंध दोनों जगह महसूस हो रही है. विजिबिलिटी सामान्य है, लेकिन हवा की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है.

हालांकि अगले कुछ दिनों में भी साफ आसमान और समान तापमान का अनुमान है. नागरिकों को सुबह-शाम व्यायाम के समय सावधानी बरतनी चाहिए. खिड़कियां बंद रखकर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है.



Source link