गुरुग्राम में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत हो गई टेढ़ी, आसपास के घर खाली करवाए, मची अफरा-तफरी


Last Updated:

Gurugram News: हरियाणा में गुरुग्राम के सुशांत लोक-1 इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत नजदीकी प्लॉट में नींव के लिए खुदाई किए जाने के कारण एक तरफ लगभग दो से ढाई इंच झुक गई.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

गुरुग्राम में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत हो गई टेढ़ी, आसपास के घर खाली करवाए, Zoom

पुलिस को सूचना मिली कि सुशांत लोक-1 सी ब्लॉक के प्लॉट नंबर 1770 पर निर्माणाधीन इमारत झुक गई है.

गुरुग्राम. हरियाणा में गुरुग्राम के सुशांत लोक-1 इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत नजदीकी प्लॉट में नींव के लिए खुदाई किए जाने के कारण एक तरफ लगभग दो से ढाई इंच झुक गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया और एक बड़ा हादसा टल गया.

प्लॉट नंबर 1770, ब्लॉक-सी के मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पास के प्लॉट के मालिक, ठेकेदार और जेसीबी ऑपरेटर के खिलाफ सुशांत लोक पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और समय रहते एहतियाती कदम उठाए, जिससे जान-माल के संभावित नुकसान को टाल दिया गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है. कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.’

हुआ यूं कि पुलिस को सूचना मिली कि सुशांत लोक-1 सी ब्लॉक के प्लॉट नंबर 1770 पर निर्माणाधीन इमारत झुक गई है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि बगल के प्लॉट में जेसीबी से नींव की खुदाई हो रही थी.

पुलिस टीम ने किसी भी संभावित दुर्घटना और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए त्वरित एहतियाती कदम उठाए. झुकी हुई इमारत के दोनों तरफ स्थित तीन मकानों में रह रहे 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि प्लॉट में नींव की खुदाई करवाने वाले प्लॉट मालिक, ठेकेदार व जेसीबी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.



Source link