Last Updated:
Patna News: पटना के मसौढ़ी में रावण दहन के बाद अफरा-तफरी मच गई. भारी भीड़ एग्जिट गेट पर इकट्ठी हुई, तो भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. कई महिलाएं धक्का-मुक्की में जमीन पर गिर गईं. जिनमें चार घायल हो गईं. एक की हालत गंभीर बताई गई. हालांकि समय रहते प्रशासन ने भीड़ का काबू कर लिया. बड़ा हादसा होने से टल गया.
मसौढ़ी रावण दहन में अफरा-तफरी.
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में रावण दहन के बाद अफरा-तफरी मच गई. मसौढ़ी स्थित गांधी मैदान में ज्यादा भीड़ होने की वजह से भगदड़ जैसा माहौल बन गया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाहर निकलने के एग्जिट गेट पर अचानक भारी भीड़ जमा हो गई. इससे भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए. इस दौरान कई महिलाएं भीड़ के बीच नीचे गिर गईं, जिससे चार महिलाएं घायल हो गईं. घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब लोग मैदान से बाहर निकलने लगे, तो एग्जिट गेट पर भीड़ का दबाव बढ़ गया. अचानक भीड़ जमा होने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान कुछ महिलाएं अपना संतुलन खोकर नीचे गिर गईं और घायल हो गईं.
घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप
हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन एक्टिव हुआ और काफी मशक्कत के बाद भीड़ को कंट्रोल किया गया. हादसे में घायल चार महिलाओं में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
भीड़ प्रबंधन को लेकर उठे सवाल
रावण दहन जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना रहती है. ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त इंतजाम जरूरी होते हैं. मसौढ़ी के गांधी मैदान में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और एग्जिट गेट पर भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.