Iran wishes for India on Dussehra: ईरान ने भारत को दी दशहरे की बधाई, मौके पर मारा चौका, ट्रंप को बना दिया रावण

Iran wishes for India on Dussehra: ईरान ने भारत को दी दशहरे की बधाई, मौके पर मारा चौका, ट्रंप को बना दिया रावण


Last Updated:

Iran wishes for India on Dussehra: भारत में आज दशहरा का त्यौहार मनाया जा रहा है, जिसमें रावण का पुतला जलाया जाता है. ईरान ने अपने दोस्त भारत को इस मौके पर बधाई तो दी है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति पर ऐसा तंज कसा है कि वो देखकर तिलमिला जाएं. इस त्यौहार के सबसे बड़े खलनायक रावण के तौर पर उन्होंने ट्रंप को दिखा दिया.

Zoom

ईरान ने दिलचस्प अंदाज में दी बधाई.

Iran wishes for India on Dussehra: ईरान-अमेरिका युद्ध में जितनी मिसाइलें और ड्रोन उड़े हैं, उतना ही मखौल भी उड़ाया गया है. खासतौर पर ईरान की बात करें, तो इनकी ओर से कोई मौका नहीं छोड़ा गया है. जब भी जहां भी अवसर दिखा, ईरान ने ट्रंप की टांग खींची. चाहे वो एआई वीडियो हो, कोई जोक हो या फिर त्यौहार का मौका, ईरान ने ट्रंप के मीम इंटरनेट पर पोस्ट किए. एक ऐसी ही एक्स पोस्ट इस वक्त सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें ईरान ने भारत को दशहरे की बधाई मजेदार अंदाज में दी है.

दशहरे के मौके पर भारत में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है. तस्वीर पर लिखा है- जब ट्रंप को आखिरकार अपनी गलती का एहसास होता है. इस पोस्ट को अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक प्रतीकात्मक राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, जो काफी दिलचस्प है.

ईरान ने दशहरे की बधाई दी.

इसके साथ ही ईरानी दूतावास ने भारत के लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं भी दीं. संदेश में कहा गया कि बुराई के अंधकार को हमेशा अच्छाई का प्रकाश दूर करे और सत्य, साहस तथा सद्भावना की जीत हो. दूतावास ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार भारत में शांति, समृद्धि, आपसी मेलजोल और खुशियां लेकर आएगा.

ट्रंप की तुलना रावण से क्यों?

दशहरा भगवान राम की रावण पर जीत का प्रतीक है. इस दिन रावण के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है. ऐसे में ट्रंप को लेकर साझा की गई तस्वीर के जरिए ईरान ने अप्रत्यक्ष रूप से यह संदेश देने की कोशिश की है कि ट्रंप उसके मामले में गलत हैं और वो सही.



Source link