‘बात नहीं करोगी तो…’ गरबा में युवक ने लड़की को मारे थप्पड़ पर थप्पड़, किरीट सोमैया बोले- यह लव जिहाद का केस

‘बात नहीं करोगी तो…’ गरबा में युवक ने लड़की को मारे थप्पड़ पर थप्पड़, किरीट सोमैया बोले- यह लव जिहाद का केस


Last Updated:

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में गरबा कार्यक्रम के दौरान एक नाबालिग लड़की से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक लड़की को थप्पड़ मारता दिख रहा है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए आरोप लगाया कि युवक ने लड़की के इनकार के बाद उस पर हमला किया.

Zoom

नालासोपारा में गरबा कार्यक्रम के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है.

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व में गरबा कार्यक्रम के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. यह घटना 19 अक्टूबर की रात संतोष भुवन इलाके की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए इस घटना को ‘लव जिहाद’ करार दिया है. हालांकि, इस मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

गरबा खेल रही नाबालिग के साथ कथित मारपीट

सामने आई जानकारी के मुताबिक, संतोष भुवन इलाके में 19 अक्टूबर की रात गरबा कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने इस नाबालिग लड़की को बार-बार थप्पड़ मारता और उससे बहस करता दिख रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस कुछ उस लड़कों को वीडियो रिकॉर्ड करने की भी जानकारी देते हैं, तो वह सीना जोरी दिखते हुए कहता कि अरे बना… बना बना.

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल बताया जा रहा है. हिंदू संगठनों ने भी घटना पर विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

किरीट सोमैया ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे ‘लव जिहाद’ बताया है. उन्होंने इस पोस्ट में दावा किया कि नालासोपारा के संतोष भुवन इलाके में गुलफ्रान गुलज़ार रैन नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति ने 17 साल की एक हिंदू लड़की पर हमला किया. लड़की ने उसके ‘लव जिहाद’ वाले प्रस्तावों को ठुकरा दिया था. पेलहार पुलिस स्टेशन में इस संबंध में FIR दर्ज की गई है.

किरीट सोमैया के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत में कहा गया है कि ‘गुलफ्रान ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, मेरे करीब आया और मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. उसने ज़िद की कि मैं उसके साथ रहूं और मुझ पर जबरदस्ती करने की कोशिश की. बहुत अपमानित और आहत महसूस करते हुए, मैंने उसे धक्का दिया और वहां से जाने की कोशिश की. उसी समय, गुलफ्रान ने मुझे धमकी दी और कहा, ‘अगर तुम मुझसे बात नहीं करोगी, तो मैं तुम्हें मार डालूंगा’…’ हालांकि किरीट सोमैया के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की सकी है.



Source link