Last Updated:
सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक किस हद तक भारी पड़ सकती है, इसका अंदाजा इस वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है. समुद्र किनारे वीडियो बनाने में व्यस्त एक कपल के पास उनकी बच्ची लहरों के बीच पहुंच गई. वीडियो ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
रील बनाने में व्यस्त रहे मां-बाप, लहरों के बीच फंसी बच्ची.
सोशल मीडिया पर आजकल रील बनाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. कहीं लोग खतरनाक जगहों पर वीडियो बनाते हैं, तो कहीं एक परफेक्ट शॉट के चक्कर में अपनी सुरक्षा तक भूल जाते हैं. लेकिन जब बात छोटे बच्चों की सुरक्षा की हो, तो जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक कपल समुद्र किनारे रील बनाने में व्यस्त दिखाई देता है, जबकि उनकी छोटी बच्ची तेज लहरों में रह जाती है. वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर माता-पिता की जिम्मेदारी और रील बनाने की बढ़ती सनक पर सवाल उठा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल समुद्र किनारे कैमरे के सामने पोज देता दिखाई देता है. महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी मौजूद होती है. वीडियो में महिला कुछ देर बच्ची का हाथ पकड़े रहती है, लेकिन फिर कैमरे की तरफ ध्यान देने लगती है. इसी दौरान बच्ची गिर जाती है और समुद्र की आती हुई लहरों के बीच पहुंच जाती है और मां उसे छोड़ अपने पति के वीडियो के साथ चलने लगती है.
ये रील बनाने का कैसा भूत सवार है लोगों पर वीडियो के चक्कर में अपने ही बच्चे की जान जोखिम में डाल दी इनको बस लाइक्स और व्यूज़ की पड़ी है बच्चों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है बहुत गलत है ये! https://t.co/igSSObAnl1