GOOD News: 45 मिनट में सराय काले खां से पहुंचाएगा पलवल, डीएनडी-सोहना एक्सप्रेसवे पर आया सबसे बड़ा अपडेट

GOOD News: 45 मिनट में सराय काले खां से पहुंचाएगा पलवल, डीएनडी-सोहना एक्सप्रेसवे पर आया सबसे बड़ा अपडेट


Last Updated:

डीएनडी-सोहना एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा अपडेट आया है. इसका अंतिम हिस्सा पूरा हो गया है. सराय काले खां से पलवल और सोहना का सफर अब महज 45 मिनट में पूरा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन कर सकते हैं.

Zoom

डीएनडी सोहना एक्‍सप्रेसवे जल्‍द ही खुलने वाला है. इससे 45 म‍िनट में द‍िल्‍ली से पटना पहुंच जाएंगे.

डीएनडी-जैतपुर-फरीदाबाद-पलवल-सोहना एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर आ गई है. इस कॉरिडोर के खुलने का इंतजार कर रहे लोगों को ये तोहफा बस मिलने जा रहा है. जिससे दिल्ली के सराय काले खां से पलवल और सोहना तक का सफर महज 45 मिनट में पूरा हो जाएगा. इसका अंतिम हिस्सा पूरा हो गया है. साउथ दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को यह जानकारी दी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक ट्रायल के दौरान सराय काले खां से सोहना और पलवल तक की यात्रा का समय पीक आवर्स में सामान्य तीन घंटे से घटकर महज 40-45 मिनट रह गया है. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल जल्द ही इस कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं.

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ता है कॉरिडोर
बिधूड़ी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हाल ही में इस हिस्से का निरीक्षण किया है. उस समय एनएचएआई द्वारा लोड टेस्टिंग और अन्य तकनीकी मूल्यांकन चल रहे थे. एक बार पूरी तरह चालू होने पर यह कॉरिडोर दिल्ली को हरियाणा के फरीदाबाद, सोहना और पलवल जैसे प्रमुख स्थानों से तेजी से जोड़ेगा. यह एक्सप्रेसवे सराय काले खान से जैतपुर और मीठापुर होते हुए फरीदाबाद तक जाता है और आगे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ता है.

कितनी है लंबाई, कहां के लिए होगी सीधी कनेक्टिविटी
डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे (एनएच-148ए) का कुल हिस्सा 59 किलोमीटर लंबा है, जबकि डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 9 किलोमीटर का एक खंड है. डीएनडी-जैतपुर सेक्शन दिल्ली को सीधे एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ता है, जबकि आसपास के हिस्से फरीदाबाद और केएमपी एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी देते हैं.

जाम से राहत और समय की बचत
एक बार शुरू होने के बाद यह प्रोजेक्ट दिल्ली से फरीदाबाद और आगे जाने वाले यात्रियों के लिए मौजूदा मार्गों का सबसे तेज विकल्प बन जाएगा. बिधूड़ी ने कहा, “यह साउथ दिल्ली क्षेत्र के लिए बड़ी राहत होगी. नया कॉरिडोर अशोक चौक, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड पर जाम कम करने के साथ यात्रा समय और ईंधन की खपत भी घटाएगा.”

फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और सोहना जाने वाला ट्रैफिक रिंग रोड और मथुरा रोड के व्यस्त मार्गों से हटकर एक्सप्रेसवे पर शिफ्ट होने की उम्मीद है. बिधूड़ी के अनुसार डीएनडी फ्लाईवे से फरीदाबाद तक का समय मौजूदा 30 मिनट (अशोक-बदरपुर बॉर्डर सेक्शन) से घटकर करीब 20 मिनट रह जाएगा.

कहां चल रहा ट्रायल
अभी तक की जानकारी के मुताबिक यह एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पूरी तरह जुड़ा हुआ है, लेकिन दो अलग-अलग स्थितियों में चल रहा है. नया खुला 9 किलोमीटर का दिल्ली सेक्शन (डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर) सख्ती से ट्रायल पर है. यह फिलहाल टोल-फ्री है और एनएचएआई ट्रैफिक मॉनिटरिंग के दौरान 40 किमी प्रति घंटे की सावधानीपूर्ण स्पीड लिमिट लागू है. वहीं 50 किलोमीटर का हरियाणा सेक्शन (जैतपुर से सोहना/केएमपी) ट्रायल चरण पार कर चुका है और मानक हाईवे नियमों तथा सक्रिय टोलिंग के साथ पूरी तरह चालू है.



Source link