France Protests: पेरिस में सिर्फ मुसलमान रहेंगे फ्रांस के दंगों पर बोले ट्रंप 2500 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, इटली हुआ अलर्ट

France Protests: पेरिस में सिर्फ मुसलमान रहेंगे फ्रांस के दंगों पर बोले ट्रंप 2500 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, इटली हुआ अलर्ट


होमदुनियायूरोप

‘पेरिस में सिर्फ मुसलमान रहेंगे’, पेरिस दंगों पर बोले ट्रंप, लगा कर्फ्यू

Last Updated:

France Riots Donald Trump Comment: फ्रांस में इस वक्त जो स्थिति बनी हुई है, उसे देखकर पूरी दुनिया सन्न है. पहले जो पेरिस शहर खूबसूरती और प्यार के लिए जाना जाता था, आज वहां बवाल ही बवाल है. पेरिस जल रहा है और इटली पर खतरा मंडरा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फ्रांस में दंगों पर ट्रंप का दावा मुस्लिम सिटी बन जाएगा पेरिस.

France Riots Donald Trump Comment: फ्रांस और इटली में पिछले हफ्ते हुए हिंसक प्रदर्शनों, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाओं ने सरकारों की चिंता बढ़ा दी है. पेरिस समेत कई शहरों में दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया और सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाया गया. फ्रांस में पुलिस ने दंगों और लूटपाट के मामलों में 2513 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं इटली के मिलान शहर में भी हिंसा के बाद सरकार सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने पर विचार कर रही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- पेरिस मुस्लिम शहर हो जाएगा 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की माइग्रेशन नीति पर सवाल उठाए हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने काफी समय पहले मैक्रों को चेतावनी दी थी कि दुनिया भर से लोगों को फ्रांस में आने देने का फैसला एक बड़ी गलती साबित हो सकता है. ट्रंप ने दावा किया कि पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बन जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने मैक्रों से अपनी सीमाएं बंद करने को कहा था, लेकिन फ्रांस ने ऐसा नहीं किया. ट्रंप के इन बयानों ने फ्रांस की आव्रजन नीति को लेकर राजनीतिक बहस को फिर से तेज कर दिया है.

फ्रांस में 2513 लोग हिरासत में

  1. फ्रांस के न्याय मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने बताया कि दंगों और लूटपाट के सिलसिले में 2513 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने फ्रांसीसी टीवी चैनल TF1 को बताया कि इनमें से 67 लोगों को जेल भेजा जा चुका है.
  2. कई अन्य लोगों के खिलाफ हिंसा के मामलों में जांच जारी है. पेरिस के केंद्रीय इलाके के मेयर एरियल वेल ने हिंसक प्रदर्शनों पर नियंत्रण पाने के लिए फ्रांसीसी सेना की तैनाती की मांग की है.
  3. छोटे कारोबारियों के संगठन TPE ने भी राष्ट्रपति से अपील की है कि दंगों में नुकसान झेलने वाले व्यापारियों को करों और सेवा शुल्क में राहत दी जाए.
  4. शेयर्ड इलेक्ट्रिक बाइक सेवा देने वाली कंपनी डॉट ने बताया कि पेरिस में हिंसा के दौरान उसकी 300 इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह नष्ट हो गईं, जबकि 120 अन्य को गंभीर नुकसान पहुंचा.

अमेरिकी नागरिकों के लिए चेतावनी

अमेरिकी विदेश विभाग ने फ्रांस में रह रहे और वहां यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है. पेरिस स्थित अमेरिकी दूतावास की चेतावनी में 17 अक्टूबर को हुई हिंसक घटनाओं और पेरिस सहित लिली जैसे शहरों में लगाए गए नए कर्फ्यू का जिक्र किया गया. फ्रांस के कैथोलिक बिशप सम्मेलन ने भी हिंसा की निंदा की है. संगठन ने कहा कि इन घटनाओं ने पूरे देश में डर, सदमे और निराशा का माहौल पैदा किया है.

इटली में भी सख्ती की तैयारी

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मिलान में हुए दंगों पर चर्चा के लिए आपात कैबिनेट बैठक बुलाई है. सरकारी समाचार एजेंसी ANSA के मुताबिक सरकार कर्फ्यू लगाने और सड़कों पर अवरोध खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है. मिलान में दुकानों के शीशे तोड़ने और लूटपाट की घटनाओं के बाद कम से कम 270 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. इनमें अधिकतर नाबालिग बताए गए हैं.



Source link